फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : State tax STF caught 10 crore GST theft, 80 lakh recovered from a businessman's house

Lucknow : राज्यकर एसटीएफ ने पकड़ी 10 करोड़ की जीएसटी चोरी, एक व्यापारी के घर से 80 लाख बरामद

Thu, 01 Sep 2022 07:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Sep 2022 07:40 PM IST
सार

तंबाकू व्यापारी संजय अग्रवाल उर्फ मुन्ना कनेड़ी के आवास पर की गई छापेमारी में एसटीएफ टीम ने 80.6 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। वहीं, व्यापारियों के यहां से ऐसे कई कागजात भी मिले हैं, जिसकी जांच में बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी का खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन
Lucknow : State tax STF caught 10 crore GST theft, 80 lakh recovered from a businessman's house
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जीएसटी चोरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत राज्यकर एसटीफ की टीम ने फर्रूखाबाद के कायमगंज में तंबाकू का व्यापार करने वाले 14 लोगों केयहां छापेमारी की है। व्यापारियों के यहां छापे में एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को देर शाम तक की छानबीन में 10 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी का खुलासा किया है। हालांकि छापे की कार्रवाई देर रात तक चलने की संभावना है और जीएसटी चोरी का यह आंकड़ा 15 करोड़ तक होने की बात कही जा रही है। एक व्यापारी के यहां से 80.6 लाख रुपये नकद भी बरामद किया गया है। इस संबंध में एसटीएफ की टीम ने आयकर विभाग को भी जानकारी दे दी है। वहीं, तंबाकू व्यापारी को गिरफ्तार करने का भी प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


राज्यकर आयुक्त मिनिस्ती एस को मुखबिरों से जानकारी मिली कि कायमगंज में बड़े पैमाने पर तंबाकू का व्यापार करने वाले कुछ लोगों द्वारा संगठित तरीके से जीएसटी की चोरी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर मिनिस्ती एस ने एसटीएफ प्रभारी अपर आयुक्त अरविंद कुमार के निर्देशन में उपायुक्त आरपी कौन्तेय के नेतृत्व में 7 जिलों के 70 अधिकारियों की 11 टीमों का गठन किया। इसके बाद सभी टीम को एक साथ छापा मारने का निर्देश दिया था। इसी कड़ी में टीम ने तंबाकू व्यापारियों के यहां छापा डाला गया तो उनके यहां भारी मात्रा में अघोषित स्टाक पाया गया है। छापेमारी के दौरान शाम तक की गई छानबीन में करीब 10 करोड़ रुपये की जीएसटी की चोरी करने का मामला पाया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान तंबाकू व्यापारी संजय अग्रवाल उर्फ मुन्ना कनेड़ी के आवास पर की गई छापेमारी में एसटीएफ टीम ने 80.6 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। वहीं, व्यापारियों के यहां से ऐसे कई कागजात भी मिले हैं, जिसकी जांच में बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी का खुलासा होने की संभावना है। एसटीएफ प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि अभी कई और स्थानों पर छापे की कार्रवाई चल रही है जो रातभर चल सकती है। छापेमारी और जांच की कार्रवाई समाप्त होने के बाद जीएसटी चोरी का आंकड़ा 15 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि जांच की कार्रवाई के बाद व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और उन्हे गिरफ्तार करने की कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं, 80 लाख नकदी बरामदगी के बारे में आयकर विभाग को भी जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed