{"_id":"5c7a3143bdec222bf4529dff","slug":"lucknow-ssp-reduced-charge-on-lifting-vehicle-from-no-parking-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो पार्किंग में गाड़ियों की लिफ्टिंग पर नहीं देने होंगे 11 सौ रुपये, एसएसपी बोले- जुर्माना ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो पार्किंग में गाड़ियों की लिफ्टिंग पर नहीं देने होंगे 11 सौ रुपये, एसएसपी बोले- जुर्माना ज्यादा
Sat, 02 Mar 2019 01:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को छुड़वाने के लिए अभी तक लिफ्टिंग कंपनी द्वारा 11 सौ रुपये वसूले जाते थे। जिस पर फैसला करते हुए लखनऊ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने लिफ्टिंग चार्ज 500 रुपये करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि 11 सौ रुपये का जुर्माना काफी ज्यादा है इसलिए जनहित में ये फैसला लिया जा रहा है। उन्होंने एसपी ट्रैफिक के माध्यम से टेंडर कंपनी को मात्र 500 रुपये लेने का आदेश दिया। जिसमें जीएसटी भी शामिल होगी। लिफ्टिंग कंपनी को हिदायत भी दी गई है कि अगर ज्यादा जुर्माना वसूला गया तो टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एसएसपी नैथानी ने कहा कि जैसे-जैसे लोगों की आदतों में सुधार होगा लिफ्टिंग का अनुपात भी कम हो जाएगा। उन्होंने जनता से भी डबल लेन पार्किंग न करने और निर्धारित पार्किंग का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन