फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Speeding bike loses control and crashes; teenager dies.

Lucknow: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, किशोर की मौत, बिना हेलमेट व कान में ईयरफोन लगाए हुए था

Fri, 17 Jul 2026 11:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 17 Jul 2026 11:01 PM IST
सार

घटना काकोरी के बरकताबाद पुल की है। हादसे में किशोर की मौसी भी घायल हो गईं। किशोर ने हेलमेट भी नहीं पहना था और कान में ईयरफोन लगाए हुए था।

विज्ञापन
Lucknow: Speeding bike loses control and crashes; teenager dies.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में काकोरी के बरकताबाद पुल के पास शुक्रवार सुबह बिना हेलमेट व कान में ईयरफोन लगाकर बाइक चल रहे किशोर मथनी (17) की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। सिर पर चोट लगने से उसकी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि मौसी अंजू घायल हो गईं।

विज्ञापन


ईंटगांव निवासी मथनी शुक्रवार सुबह वह मौसी अंजू के साथ बाइक से खुर्रमपुर से बरकताबाद होते हुए घर लौट रहा था। बरकताबाद पुल के पास तेज रफ्तार के दौरान बाइक का स्टैंड सड़क से टकरा और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में मथनी का सिर सड़क से टकरा गया। मथनी और अंजू दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूर्व सांसद बृजभूषण बोले- हनुमानगढ़ी में कभी नमाज नहीं पढ़ी गई, इसका निर्माण भी एक मुस्लिम ने ही करवाया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डीएल एजेंसियों की लूट जांचने के लिए बनाई तीन सदस्यीय समिति, पंद्रह दिन के अंदर सौंपनी होगी जांच रिपोर्ट


ग्रामीणों ने परिजनों की मदद से घायल किशोर और उसकी अंजू को बेहटा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान शाम को मथनी की मौत हो गई। वहीं अंजू का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि अगर किशोर हेलमेट लगाए होता तो शायद जान बच सकती थी। उन्होंने बताया कि परिजन अस्पताल से शव को बिना पोस्टमार्टम कराए साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed