फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: SP President Akhilesh Yadav raised questions on law and order, atmosphere of fear everywhere in the state

लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल, प्रदेश में हर तरफ भय का माहौल

Mon, 11 Apr 2022 07:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 11 Apr 2022 07:53 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो दल की कवायद को कागजी करार देते हुए कहा कि मेरठ में कई छात्राएं छेड़छाड़ की शिकार हुई हैँ। नोएडा में छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होने से परेशान पीड़िता ने आत्मदाह कर जान दे दी।

विज्ञापन
Lucknow: SP President Akhilesh Yadav raised questions on law and order, atmosphere of fear everywhere in the state
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अपराधी निडर हैं। उन्हें पुलिस का तनिक भी खौफ  नहीं रह गया है। बैंक लूट, लॉकर चोरी, बलात्कार, गोलीकांड और हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेशवासी आतंकित है। चारों तरफ भय का वातावरण है।

विज्ञापन


जारी बयान में उन्होंने रायबरेली में प्रधान के भाई की हत्या, सीतापुर में बवाल, बदायूं में थाने के सामने व्यापारी की हत्या, बलिया में प्रापर्टी डीलर की गला काटकर हत्या, गोरखपुर में छह साल के मासूम का शव मिलने केमामलों में सवाल उठाया। कहा कि ये घटनाएं बता रही है कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। पुलिस पस्त है।
विज्ञापन


उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो दल की कवायद को कागजी करार देते हुए कहा कि मेरठ में कई छात्राएं छेड़छाड़ की शिकार हुई हैँ। नोएडा में छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होने से परेशान पीड़िता ने आत्मदाह कर जान दे दी। राजधानी लखनऊ में घर में घुसकर शिक्षका से छेड़छाड़ की गई और उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी गई। सपा अध्यक्ष ने इन घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दावे की सच्चाई यही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई
सपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने बाल विवाह, विधवा विवाह तथा कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। जब समाज रूढ़िवादिता की जंजीरों में जकड़ा हुआ था तो उन्होंने समाज को जागरुक किया। इस दौरान राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, अरविंद सिंह, संजय गर्ग, सुरेश यादव, डॉ राज बर्धन जाटव, पासी जयवीर सिंह, आईपी सिंह, बंटी राव, पंकज गौतम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed