फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Smart electricity meters get damaged due to lightning

लखनऊ: आकाशीय बिजली कड़कने पर खराब हो गए स्मार्ट विद्युत मीटर, शिकायतों का लगा रहा तांता

Tue, 12 Sep 2023 07:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 12 Sep 2023 07:15 PM IST
सार

परीक्षण खंड के एक्सपर्ट्स को अंदेशा है कि बिजली कड़कने के कारण स्मार्ट मीटर के सेंसर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे हार्डवेयर भी प्रभावित हुआ जिससे स्मार्ट मीटर के सिम ने काम करना बंद कर दिया। 

विज्ञापन
Lucknow: Smart electricity meters get damaged due to lightning
स्मार्ट बिजली मीटर

विस्तार

बिजली कड़कने से स्मार्ट बिजली मीटर खराब होने की शिकायतें मंगलवार शाम तक दर्ज होती रहीं। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान रहे। सबसे ज्यादा 65 स्मार्ट मीटरों की खराबी की शिकायतें उतरेठिया उपखंड में दर्ज हुईं। हालांकि, राजधानी में खराब स्मार्ट मीटर की तादाद तीन हजार से अधिक बताई जा रही है। इससे इन मीटरों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। पावर कॉर्पोरेशन ने पूरे प्रदेश से बिजली कड़कने से खराब हुए मीटरों की रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


राजधानी में बिजली कड़कने से कितने स्मार्ट मीटर क्षतिग्रस्त हुए, इसकी सही जानकारी अभी खंडीय अभियंताओं के पास नहीं है। आशियाना के सेक्टर एफ निवासी संगीता अग्रवाल, सेक्टर-आई निवासी कलावती सहित 20 लोगों ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई थी। बहरहाल जेई-एसडीओ बता रहे हैं कि 11 सितंबर से शिकायतें दर्ज होने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह 12 सितंबर की शाम तक चलता रहा। हर खंड में औसतन 30 स्मार्ट मीटर के खराब होने की शिकायत आई है। लेसा के कुल 26 खंड हैं। उतरेठिया, चिनहट , गोमतीनगर विस्तार, गोमतीनगर, जानकीपुरम, कुर्सी रोड, ठाकुरगंज, सआदतगंज, राजाजीपुरम, साउथ सिटी, कानपुर रोड, आशियाना एवं चौक क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन


स्मार्ट मीटर के सेंसर क्षतिग्रस्त होने का अंदेशा

परीक्षण खंड के एक्सपर्ट्स को अंदेशा है कि बिजली कड़कने के कारण स्मार्ट मीटर के सेंसर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे हार्डवेयर भी प्रभावित हुआ जिससे स्मार्ट मीटर के सिम ने काम करना बंद कर दिया। इससे बिजली की आउटगोइंग सप्लाई बंद हो गई। हालांकि, कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने इस सिलसिलें में जांच के लिए समिति गठित नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

यूपी पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर बिजली कड़कने से खराब हुए स्मार्ट मीटरों पर विद्युत वितरण निगमों के एमडी से चर्चा की। उन्होंने 24 घंटे के अंदर खराब हुए स्मार्ट मीटरों की सूची तलब की है। चेयरमैन के निर्देश के बाद क्षतिग्रस्त स्मार्ट मीटरों को सूचीबद्ध करने का सिलसिला शुरू हो गया।

कंपनी बिना शुल्क बदल रही स्मार्ट मीटर

बिजली कड़कने से खराब हुए स्मार्ट मीटरों को बदलने का काम ईईएसएल ने शुरू कर दिया है। ऐसे स्मार्ट मीटरों को बदलने के लिए उपभोक्ताओं से कोई शुल्क भी जमा नहीं कराया जा रहा है। - भवानी सिंह खंगारौत, एमडी, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed