लखनऊ : सिरफिरे ने कहा मेरी नहीं तो किसी की नहीं... चेहरे पर किया ब्लेड से वार
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोपहर को किसी काम से घर के बाहर निकली थी। घर के गेट पर पहुंचते ही एक युवक दौड़ते हुए आया और बोला तुम मेरी नहीं तो किसी की नहीं...कहते हुए चेहरे पर किसी धारदार सामान से ताबड़तोड़ कई बार वार कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरफिरे प्रेमी ने बृहस्पतिवार दोपहर को बीए की छात्रा के दरवाजे पर पहुंच हंगामा किया। छात्रा को गेट पर देखा तो उसने दौड़ते हुए कहा कि तुम मेरी नहीं तो किसी की नहीं...। इसके बाद ताबड़तोड़ कई वार ब्लेड से चेहरे पर कर दिया। अचानक हुए हमले से छात्रा खून से लथपथ होकर बैठ गई। उसने अपना चेहरा हथेली से ढंक लिया। चीख सुनकर घर केलोग बाहर आये। तड़पता देख पास के एक निजी अस्पताल में लेकर गये। जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी। वहीं आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक वारदात के पीछे एक तरफा प्यार का मामला सामने आया है।
जानकीपुरम सेक्टर छह निवासी युवती बीए की छात्रा है। पुलिस के मुताबिक दोपहर में सूचना मिली की छात्रा पर जानलेवा हमला हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोपहर को किसी काम से घर के बाहर निकली थी। घर के गेट पर पहुंचते ही एक युवक दौड़ते हुए आया और बोला तुम मेरी नहीं तो किसी की नहीं...कहते हुए चेहरे पर किसी धारदार सामान से ताबड़तोड़ कई बार वार कर दिया। अचानक चेहरे पर हुए वार से छात्रा दर्द से कराहने लगी। वह अपना चेहरा पकड़कर बैठ गई। उसने जैसे ही हथेली हटाई तो खून से लाल हो गया था। उसकी चीख सुनकर परिवारीजन भी बाहर आ गये।
तेजाब से हमला समझ कर सहम गई थी छात्रा
छात्रा ने पुलिस को बताया कि अचानक अपनी बात कहते ही सिरफिरे ने जेब से कुछ निकाला और उसके चेहरे पर हमला बोल दिया। छात्रा डर गई कि कहीं उसके चेहरे पर तेजाब तो नहीं फेंक दिया। लेकिन सिरफिरे ने उसके चेहरे पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार किया। युवती ने फिलहाल युवक को पहचाने से इंकार कर दिया। हालांकि जानकीपुरम पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। जिसमें इलाके में ही रहने वाले शुभम राज का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक छात्रा की शुभम से दोस्ती थी। लेकिन किसी कारण उससे अनबन हो गई। इसी कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के पीछे सही कारण का पता लगाया जा रहा है। एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक देर शाम तक पीड़िता की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली थी। हालांकि पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पीड़िता जो तहरीर देगी उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।