फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Sirfire said that if not mine, then no one else... was hit on the face with a blade

लखनऊ : सिरफिरे ने कहा मेरी नहीं तो किसी की नहीं... चेहरे पर किया ब्लेड से वार

Thu, 07 Oct 2021 06:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 07 Oct 2021 06:29 PM IST
सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोपहर को किसी काम से घर के बाहर निकली थी। घर के गेट पर पहुंचते ही एक युवक दौड़ते हुए आया और बोला तुम मेरी नहीं तो किसी की नहीं...कहते हुए चेहरे पर किसी धारदार सामान से ताबड़तोड़ कई बार वार कर दिया।

विज्ञापन
Lucknow: Sirfire said that if not mine, then no one else... was hit on the face with a blade
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सिरफिरे प्रेमी ने बृहस्पतिवार दोपहर को बीए की छात्रा के दरवाजे पर पहुंच हंगामा किया। छात्रा को गेट पर देखा तो उसने दौड़ते हुए कहा कि तुम मेरी नहीं तो किसी की नहीं...। इसके बाद ताबड़तोड़ कई वार ब्लेड से चेहरे पर कर दिया। अचानक हुए हमले से छात्रा खून से लथपथ होकर बैठ गई। उसने अपना चेहरा हथेली से ढंक लिया। चीख सुनकर घर केलोग बाहर आये। तड़पता देख पास के एक निजी अस्पताल में लेकर गये। जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी। वहीं आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक वारदात के पीछे एक तरफा प्यार का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


जानकीपुरम सेक्टर छह निवासी युवती बीए की छात्रा है। पुलिस के मुताबिक दोपहर में सूचना मिली की छात्रा पर जानलेवा हमला हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोपहर को किसी काम से घर के बाहर निकली थी। घर के गेट पर पहुंचते ही एक युवक दौड़ते हुए आया और बोला तुम मेरी नहीं तो किसी की नहीं...कहते हुए चेहरे पर किसी धारदार सामान से ताबड़तोड़ कई बार वार कर दिया। अचानक चेहरे पर हुए वार से छात्रा दर्द से कराहने लगी। वह अपना चेहरा पकड़कर बैठ गई। उसने जैसे ही हथेली हटाई तो खून से लाल हो गया था। उसकी चीख सुनकर परिवारीजन भी बाहर आ गये।
विज्ञापन


तेजाब से हमला समझ कर सहम गई थी छात्रा
छात्रा ने पुलिस को बताया कि अचानक अपनी बात कहते ही सिरफिरे ने जेब से कुछ निकाला और उसके चेहरे पर हमला बोल दिया। छात्रा डर गई कि कहीं उसके चेहरे पर तेजाब तो नहीं फेंक दिया। लेकिन सिरफिरे ने उसके चेहरे पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार किया। युवती ने फिलहाल युवक को पहचाने से इंकार कर दिया।  हालांकि जानकीपुरम पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। जिसमें इलाके में ही रहने वाले शुभम राज का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक छात्रा की शुभम से दोस्ती थी। लेकिन किसी कारण उससे अनबन हो गई। इसी कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के पीछे सही कारण का पता लगाया जा रहा है। एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक देर शाम तक पीड़िता की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली थी। हालांकि पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पीड़िता जो तहरीर देगी उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed