फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Shooter Vijay was given training in using weapons in Uttarakhand

Lucknow: बद्दो के गुर्गों ने लखनऊ के रहने वाले शूटर विजय को उत्तराखंड में दी थी हथियार चलाने की ट्रेनिंग

Sun, 03 Sep 2023 11:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 03 Sep 2023 11:27 PM IST
सार

गैंगस्टर जीवा को मौत के घाट उतारने वाले शूटर को बदन सिंह बद्दो के गुर्गों ने असलहा चलाने की ट्रेनिंग दी थी। ट्रेनिंग करीब 15 दिनों तक उत्तराखंड में चली थी। पुख्ता सूत्रों से इसका खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Lucknow: Shooter Vijay was given training in using weapons in Uttarakhand
संजीव माहेश्वरी जीवा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गैंगस्टर जीवा को मौत के घाट उतारने वाले शूटर को बदन सिंह बद्दो के गुर्गों ने असलहा चलाने की ट्रेनिंग दी थी। ट्रेनिंग करीब 15 दिनों तक उत्तराखंड में चली थी। पुख्ता सूत्रों से इसका खुलासा हुआ है। वहीं शूटर कई दिनों तक अलग-अलग शहरों में भी रहा था। इसमें प्रयागराज और वाराणसी के अलावा लखनऊ भी है। इस दौरान बद्दो के गुर्गे उसके साथ रहे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बद्दो के गुर्गों ने बाकायदा विजय को ट्रेनिंग दी थी, जिससे किसी तरह की कोई चूक की गुंजाइश न रहे। विजय ने रिवाॅल्वर की छह की छह गोलियां दागी थीं। सभी गोलियां जीवा को लगी थीं। जो कोई शातिर शूटर ही कर सकता था। इससे साफ है कि विजय को असलहा चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी। एक और अहम जानकारी मिली। वारदात से कुछ वक्त पहले वह प्रयागराज व वाराणसी में रहा। वहां पर रहकर बद्दो के गुर्गों ने उसको जीवा से संबंधित और जानकारियां उपलब्ध कराईं। हालांकि ये भी आशंका है कि इन शहरों में रहने की वजह और भी हो सकती हैं।
विज्ञापन


लखनऊ के गुर्गे का लगा सुराग
सूत्रों के मुताबिक विजय वारदात से पहले करीब दस दिनों तक चिनहट में रहा। जिसने उसको ठहराया वह कोई कारोबारी है। जिस अज्ञात गुर्गे की बात की जा रही है वह इंदिरानगर या चिनहट का ही रहने वाला है। ऐसी जानकारी सामने आई है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को इस बारे में कई अहम सुराग व जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर तहकीकात जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिरी करने की आशंका थी
कुछ वक्त पहले बद्दो का करीब पुलिस के हत्थे चढ़ा था। सूत्रों के मुताबिक बद्दो को शक था कि जीवा ने ही उसकी मुखबिरी कराई, जिसकी वजह से वह पकड़ा गया। इसी तरह के कई और मामले थे, जिससे दोनों के बीच खुन्नस बढ़ती गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed