{"_id":"622b5f53784ce95d7f394275","slug":"lucknow-shohde-threw-the-teenager-down-from-two-storeys-condition-critical-incident-happened-in-hanskheda-area-of-para","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : शोहदे ने किशोरी को दो मंजिला से नीचे फेंका, हालत गंभीर, पारा के हंसखेड़ा इलाके में हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : शोहदे ने किशोरी को दो मंजिला से नीचे फेंका, हालत गंभीर, पारा के हंसखेड़ा इलाके में हुई वारदात
Fri, 11 Mar 2022 08:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Mar 2022 08:10 PM IST
सार
लखनऊ में पारा के हंसखेड़ा चौकी क्षेत्र में रहने वाली कक्षा सात की छात्रा का शोहदा ने छेड़छाड़ किया। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को दो मंजिला मकान से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ में पारा के हंसखेड़ा चौकी क्षेत्र में रहने वाली कक्षा सात की छात्रा का शोहदा ने छेड़छाड़ किया। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को दो मंजिला मकान से नीचे फेंक दिया । इसके बाद वह भागने लगा। भाग रहे आरोपी को मकान मालकिन ने पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। मौके पर गई पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया हैं। बेटी के दे मंजिल से नीचे गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गये। घायल बेटी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किशोरी की रीढ़ की हड्डी टूटने के कारण हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पारा के हंसखेड़ा चौकी इलाके में रहने वाली एक 14 साल की किशेारी कक्षा सात की छात्रा है। किशोरी के पिता डॉ. शंकुतला मिश्रा विश्वविद्यालय में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी हैं। तो वहीं मां परिसर में रहने वाले प्रोफेसर व अन्य अधिकारियों के घर के काम करती है। किशोरी के पिता के मुताबिक कालोनी में ही दूसरे समुदाय का 16 वर्षीय किशोर रहता है। जो कई दिनों से स्कूल जाने के दौरान बेटी का पीछा कर छेड़छाड़ कर रहा था। मनचले किशोर के आए दिन अश्लील हरकतों और गंदे कमेंट की वजह से परेशान होकर उन्होंने बेटी की पढ़ाई बंद करवा दी और बेटी को अपने साथ काम पर ले जाने लगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पिता किशोरी को घर से अपने काम पर साथ ले गए और पत्नी के साथ डा. शकुंतला विवि के आवासी परिसर के टाइप-5 में छोड़कर अपने काम पर चला गया। कुछ देर बाद किशोरी की मां काम में व्यस्त हो गयी। इसी दौरान आरोपित किशोर उसका पीछा कर दो मंजिला मकान में पहुंच गया। जहां किशोरी को अकेला पाकर आरोपित किशोर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपित किशोर उसे दो मंजिला मकान से नीचे फेंक दिया और भागने लगाए तभी किशोरी की चीख-पुकार सुनकर मकान मालकिन ने आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस व परिजनों को सूचना देने के बाद उसे पुलिस के हवाले किया। वहीं इसकी सूचना पर पहुंचे पिता ने बेटी को इलाज के लिए पास के ही निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मामले की जानकारी पर मोहान रोड चौकी इंचार्ज विश्वदीपक पड़ताल करने पहुंचे। उनके मुताबिक किशोरी का इलाज चल रहा है। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी है। एसीपी काकोरी आशुतोष कुमार के मुताबिक पिता की तहरीर मिली है। किशोरी का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन