फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : Shivpal gave the message of unity in the family

Lucknow : सैफई के सम्मान की खातिर पिघली रिश्तों पर जमी बर्फ, शिवपाल के घर जाकर अखिलेश ने दिया एकजुटता का संदेश

Mon, 21 Nov 2022 04:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा चंद्रभान यादव, लखनऊ
चंद्रभान यादव, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Nov 2022 04:15 AM IST
सार

Lucknow : एक की विरासत पर संकट है तो दूसरे की सियासत पर। वास्तव में इस उपचुनाव में सैफई परिवार के सम्मान को आंच आती दिखी। इस आंच ने रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलाने का काम किया है। अब अहम सवाल यह है कि चाचा-भतीजे की एकजुटता सिर्फ मैनपुरी तक रहेगी या इसका असर लोकसभा चुनाव में भी दिखेगा। 

विज्ञापन
Lucknow : Shivpal gave the message of unity in the family
अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के बहाने चाचा-भतीजे फिर से एक मंच पर आ गए हैं। यह अनायास नहीं है, इसके गहरे सियासी निहितार्थ हैं। एक की विरासत पर संकट है तो दूसरे की सियासत पर। वास्तव में इस उपचुनाव में सैफई परिवार के सम्मान को आंच आती दिखी। इस आंच ने रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलाने का काम किया है। अब अहम सवाल यह है कि चाचा-भतीजे की एकजुटता सिर्फ मैनपुरी तक रहेगी या इसका असर लोकसभा चुनाव में भी दिखेगा। 

विज्ञापन


सियासी अंकगणित के हिसाब से मैनपुरी में यादव के बाद दूसरे नंबर पर शाक्य मतदाता हैं। ऐेसे में अहम किरदार बने हैं शिवपाल सिंह यादव। वे प्रत्याशी घोषित होने से लेकर नामांकन तक चुप रहे। फिर अपनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से राय ली। इस बीच आमतौर पर उपचुनावों से दूर रहने वाले अखिलेश यादव को भी इस बात का आभास हुआ होगा कि मैनपुरी का गढ़ बचाने के लिए शिवपाल का साथ होना जरूरी है। वे पहले शिवपाल के घर गए और फिर रविवार को एक साथ मंच साझा किया, एकजुटता का संदेश दिया। 
विज्ञापन


अखिलेश ने नेताजी के नाम और शिवपाल ने सैफई परिवार के सम्मान की दुहाई दी। मतदाताओं को समझाया कि उनके ही कहने पर एक हो रहे हैं। उन्होंने विधानसभा में मिलने वाले मतों का रिकार्ड तोड़ने की अपील की। ऐसे में अहम सवाल यह है कि यह एकजुटता मैनपुरी उपचुनाव के बाद भी दिखेगी अथवा नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदल सकती है भविष्य की सियासी तस्वीर
सियासी नब्ज पर नजर रखने वालों का कहना है कि जिस तरह मैनपुरी में सैफई परिवार की एकजुटता दिख रही है उससे यह समाजवादी पार्टी के लिए टर्निंग प्वाइंट भी हो सकता है। क्योंकि एक तरफ भतीजे ने समझदारी दिखाई है तो दूसरी तरफ चाचा ने भी धीरज रखा है। देर से ही सही लेकिन अखिलेश यादव एवं डिंपल ने खुद शिवपाल के घर जाकर समर्थन मांगा। शिवपाल ने निरंतर अपमान का घूंट पीने के बाद भी सैफई परिवार के लिए फिर से कुर्बानी देने का एलान किया। 

ऐसे में सहानुभूति की लहर तेज हुई है। प्रदेश की सियासत पर नजर रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र कहते हैं कि समाजवादियों के लिए यह उपचुनाव इसलिए भी अहम है क्योंकि अब मुलायम सिंह नहीं हैं। एकजुटता दोनों के लिए जरूरी है। मैनपुरी की तरह भविष्य के चुनाव में भी चाचा-भतीजे को समझदारी दिखानी होगी। अहम किनारे रखकर नए सिरे से सियासी पारी शुरू करनी होगी। 

...आखिर शिवपाल क्यों हैं जरूरी
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सियासी अंकगणित के लिहाज से जसवंत नगर विधानसभा अहम है। यहां से सीधे सपा के खाते में एकमुश्त वोट जाता है। पिछले चुनाव का इतिहास यही रहा है। लोधी और शाक्य बहुल भोगांव में हमेशा कमल का बोलबाला रहा है। लेकिन जसवंत नगर के मतों की गिनती शुरू होते ही सपा आगे निकलती रही है। 2014 के चुनाव में मुलायम सिंह यादव को 5.95 लाख वोट मिले थे। 


यहां से बसपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य को 1.42 लाख और भाजपा के शत्रुघन सिंह 2.31 लाख वोट मिला था। लेकिन 2014 के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी तेज प्रताप बने तो वोट का आंकड़ा 6.53 लाख पर पहुंचा। भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को 3.32 लाख मिला। इसी तरह 2019 में सपा का वोटबैंक करीब 10 फीसदी गिरा और 5.24 लाख वोट मिले। भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को 4.30 लाख वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed