फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Schools closed due to heavy rain, District Magistrate gave instructions; Rain alert in these district

लखनऊ: भारी बारिश के चलते स्कूलों को किया गया बंद, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश; आज इन जिलों में बरसात का अलर्ट

Fri, 08 Aug 2025 10:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 08 Aug 2025 10:52 AM IST
सार

Schools Closed In Lucknow: लखनऊ में सुबह से हो रही  भारी बारिश के चलते लखनऊ के जिलाधिकारी के द्वारा अवकाश घोषित कर दिया गया। 

 

विज्ञापन
Lucknow: Schools closed due to heavy rain, District Magistrate gave instructions; Rain alert in these district
भारी बारिश के चलते स्कूल बंद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Heavy Rain Alert In Lucknow: लखनऊ में शुक्रवार की सुबह से हो रही भारी बारिश के चलते जिलाधिकारी विशाख जी के द्वारा कक्षा आठ तक के सभी बोर्डों के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी ने अपने पत्र में लिखा कि जलभराव और लगातार हो रही बारिश की वजह से आज कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को बंद घोषित किया जाता है। मालूम हो कि लखनऊ में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में जलभराव की स्थितियां हो रही हैं। 
विज्ञापन



पूर्वी-दक्षिणी और तराई के 39 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के तराई और दक्षिणी इलाकों में घनघोर बारिश का सिलसिला जारी है। प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट समेत 24 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और कई जिलों में जलभराव की स्थिति से जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन

माैसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के विंध्य क्षेत्र, तराई और पूर्वांचल के 39 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार को तराई के बहराइच में सर्वाधिक 71 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं लखनऊ में 59 मिमी बरसात हुई। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बांग्लादेश के ऊपर और बंगाल की खाड़ी में वेदर सिस्टम की सक्रियता बढ़ने से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में फिलहाल रुक रुक कर बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed