ट्रेन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, बदला रहेगा कई ट्रेनों का समय
जबकि बेगमपुरा मंगलवार को कैंसिल रहेगी। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि 1 जून से सुल्तानपुर लखनऊ मेमू सुल्तानपुर से सुबह आठ बजे की जगह 6.45 बजे रवाना होगी।
कई ट्रेनें कैंसिल भी रहेंगी
सुल्तानपुर पैसेंजर(54281) सुल्तानपुर से सुबह 5.30 बजे की जगह 5.55 पर चलेगी। वाराणसी-सुल्तानपुर पैसेंजर (54263) वाराणसी से सुबह सात बजे की जगह 5.50 बजे चलेगी।
सीपीआरओ ने बताया कि वाराणसी जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस 29 मई से 31 मई तक कैंसिल रहेगी। लखनऊ मंडल में अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस 31 को और अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस एक जून को कैंसिल रहेगी।