फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Robotic thyroid surgery performed on six-year-old girl; PGI achieves success.

Lucknow : छह साल की बच्ची की रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी, पीजीआई को मिली सफलता

Sat, 25 Jul 2026 10:50 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 25 Jul 2026 10:50 PM IST
सार

प्रो. डॉ. ज्ञान चंद ने बताया कि सर्जरी चुनौतीपूर्ण थी। इसमें विशेष योजना और तकनीकी बदलावों की जरूरत होती है। विश्व में सबसे कम उम्र की रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी दक्षिण कोरिया की पांच वर्षीय बच्ची की हुई है।

विज्ञापन
Lucknow: Robotic thyroid surgery performed on six-year-old girl; PGI achieves success.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के डॉक्टरों ने छह वर्षीय बच्ची के थायरॉयड की सफल रोबोटिक सर्जरी की है। दावा है कि यह भारत में इस तकनीक से थायरॉयड सर्जरी कराने वाली सबसे कम उम्र की मरीज है।

विज्ञापन


बच्ची को थायरॉयड ग्रंथि में एक गांठ के इलाज के लिए पीजीआई लाया गया था। सामान्य सर्जरी में गर्दन पर चीरा लगता है, जिससे निशान रह जाता है। रोबोटिक सर्जरी में बगल और छाती में छोटे चीरे लगाए जाते हैं, जिससे गर्दन पर कोई निशान नहीं दिखता। यह तकनीक डॉक्टरों को शरीर के अंदर का हिस्सा स्पष्ट दिखाती है, जिससे सर्जरी में सटीकता बढ़ती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उच्च शिक्षा के शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा डेढ़ करोड़ का दुर्घटना बीमा कवर, पीएनबी के साथ होगा एमओयू

ये भी पढ़ें - जिलों में बनेंगे सड़क, पुल व फ्लाईओवर, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 8000 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर


विशेष योजना ने दिलाई सफलता
सर्जरी एंडोक्राइन एवं ब्रेस्ट सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. ज्ञान चंद के नेतृत्व में की गई। प्रो. ज्ञान चंद ने बताया कि सर्जरी चुनौतीपूर्ण थी। इसमें विशेष योजना और तकनीकी बदलावों की जरूरत होती है। विश्व में सबसे कम उम्र की रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी दक्षिण कोरिया की पांच वर्षीय बच्ची की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जरी करने वाली टीम में सहायक प्रोफेसर डॉ. रिनेल मैस्करेनहास, डॉ. प्राची कृष्णात्रेय, डॉ. मिथलेश वांचू, डॉ. अजरा तस्नीम और डॉ. सुजीत गौतम शामिल थे। पीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमन और एंडोक्राइन एवं ब्रेस्ट सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. गौरव अग्रवाल ने टीम को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed