फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: RLD's effort to reach every booth not only in the west but also in the east.

Lucknow : रालोद की पश्चिम ही नहीं पूरब में भी हर बूथ तक पहुंचने की कवायद, गोरखपुर-बनारस सम्मेलन जनवरी में

Mon, 11 Dec 2023 04:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अक्षय कुमार, लखनऊ
अक्षय कुमार, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Dec 2023 04:16 AM IST
सार

प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में मजबूत सियासत कर रही पार्टी ने अब पूरब में भी हर बूथ तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज आदि जिलों में भी जनवरी-फरवरी में पार्टी के सम्मेलन व बैठकों का आयोजन करेगी।

विज्ञापन
Lucknow: RLD's effort to reach every booth not only in the west but also in the east.
Rashtriya Lok Dal: राष्ट्रीय लोकदल के वार्षिक अधिवेशन में हिस्सा लेते हुए जयंत चौधरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने भी लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में मजबूत सियासत कर रही पार्टी ने अब पूरब में भी हर बूथ तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज आदि जिलों में भी जनवरी-फरवरी में पार्टी के सम्मेलन व बैठकों का आयोजन करेगी। साथ ही लोकसभा की सीटों को भी तीन श्रेणी में बांटकर तैयारी शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


रालोद ने पिछला लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था। इस बार भी वह इंडिया (आईएनडीआईए) गठबंधन में शामिल है। पार्टी प्रदेश में पश्चिम के साथ पूरब में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए नए सिरे से तैयारी में जुटी है। शनिवार को हुई प्रदेश कार्य समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी इसका संदेश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी को पूरब से पश्चिम तक हर क्षेत्र में बूथ स्तर पर ले जाने का आह्वान किया। तय हुआ है कि पार्टी सभी मंडलों में सम्मेलन करेगी व बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करेगी। पार्टी लोकसभा क्षेत्रों को ए, बी व सी में बांटकर काम करेगी। इसमें ए में 15 से 20 सीटें, जहां वह अपने को मजबूत मानती है। बी में 20 सीट जहां वह मध्यम स्थिति में है और सी में 20 वह सीटें जहां उसे काफी काम करने है, में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि हम अब पश्चिमी क्षेत्र तक नहीं सिमटे हैं। लखनऊ में हुए कार्यक्रम में एकत्र लोगों से पता चलता है कि काफी लोग जयंत चौधरी में विश्वास कर हमसे जुड़ रहे हैं। जनवरी में हम गोरखपुर व बनारस में बैठक व सम्मेलन करेंगे। लोकसभा चुनाव में 15 से 20 सीटों पर हम जनवरी तक बूथ प्रभारी व सेक्टर प्रमुख तैयार कर लेंगे। इसके बाद अगली 20 सीटों तक जमीन स्तर पर संगठन को खड़ा करेंगे। प्रदेश में हर क्षेत्र में सम्मेलन व कार्यक्रम करके भी पार्टी हर व्यक्ति तक पहुंचेगी।

पार्टी के आगामी कार्यक्रम

  • 23 से 31 दिसंबर तक चलो गांव की ओर, चौपाल, पदयात्रा, नुक्कड़ सभा
  • सात जनवरी को मेरठ में युवा संसद का आयोजन
  • 12 जनवरी विवेकानंद जयंती से 23 जनवरी नेता जी सुभाषचंद्र बोस जयंती तक युवा संकल्प यात्रा। इसमें युवा सम्मेलन, किसान सम्मेलन, लोकतंत्र संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन होगा
  • 12 फरवरी चौधरी अजित सिंह की जयंती से 28 फरवरी चंद्रशेखर आजाद जयंती तक मंडल सम्मेलन। इसमें भाईचारा सम्मेलन, सामाजिक न्याय सम्मेलन, महिला व मजदूर सम्मेलन होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed