फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : Retired DIG wife arrested in murder case

Lucknow : रिटायर्ड डीआईजी की पत्नी हत्या के मामले में गिरफ्तार, रची थी भाजपा नेता को जान से मारने की साजिश

Mon, 12 Dec 2022 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Dec 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Lucknow : Retired DIG wife arrested in murder case
प्रतीकात्मक तस्वीर

रिटायर्ड डीआईजी पीके मिश्रा की पत्नी अलका मिश्रा को रविवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अलका भाजपा महिला मोर्चा की नगर सचिव रहीं मालती शर्मा की हत्या में दोषी करार दी जा चुकी हैं। 

विज्ञापन


पार्षद रही अलका की मालती से सियासी वर्चस्व को लेकर अदावत थी। अदालत ने 9 दिसंबर को ही अलका को दोषी करार देते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सर्वोदय नगर में सात जून, 2004 को गुडंबा के कल्याणपुर निवासी मालती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मालती मूलरूप से जौनपुर की रहने वाली थीं। 
विज्ञापन


गोमती नगर पुलिस ने सिपाही राजकुमार राय और अलका के करीबी रोहित यादव को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। जांच में पता चला था कि मालती की हत्या की साजिश विकासनगर की तत्कालीन पार्षद अलका ने ही रची थी। दोनों ही उस वक्त भाजपा से जुड़ी हुई थीं। एसीपी गाजीपुर विजयराज के मुताबिक मामले में अलका जमानत पर थी। अदालत ने हत्याकांड में राजकुमार राय व अन्य को भी दोषी करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed