फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Recruitment rally of Agniveers will start from August, Central Command Army Chief has given information, the army will see a great combination of senses with passion

अगस्त से शुरू होगी अग्निवीरों की भर्ती रैली : सीएम योगी ने की घोषणा, अग्निवीरों को यूपी में दी जाएगी पुलिस सेवा में प्राथमिकता

Thu, 16 Jun 2022 12:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 16 Jun 2022 12:22 AM IST
सार

मध्य कमान स्टाफ अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विवेक कश्यप ने बताया कि जो दसवीं पास कर अग्निवीर बनेंगे, उनकी आगे की पढ़ाई भी करवाई जाएगी। वे इंटर पास होकर बाहर आएंगे। इस योजना के माध्यम से भारतीय सशस्त्र सेनाओं की प्रोफाइल मजबूत होगी। जिससे उन्हें आगे रिज्यूम लगाने पर खासा लाभ भी मिलेगा।

विज्ञापन
Lucknow: Recruitment rally of Agniveers will start from August, Central Command Army Chief has given information, the army will see a great combination of senses with passion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिशन अग्निपथ के तहत बड़ी संख्या में युवाओं को सेनाओं में भर्ती किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड की भर्ती रैली की तैयारियां की जा रही हैं। अगस्त से रैली शुरू होंगी। यह जानकारी मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने दी। वह बुधवार को छावनी स्थित सूर्या प्रेक्षागृह में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मिशन अग्निपथ पर आधारित प्रेजेंटेशन भी प्रदर्शित की गई। लेफ्टिनेंट  जनरल योगेंद्र डिमरी ने बताया कि आज के बाद सारी भर्ती अग्निपथ स्कीम के जरिए ही होंगी। अभी यह पुरुषों के लिए है। लेकिन मिलिट्री पुलिस में महिला सिपाही की भर्ती में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन


लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सेना भर्ती कार्यालय से जुड़े जिलों में इस साल अक्टूबर के आखिरी और नवम्बर के पहले सप्ताह में भर्ती कराई जाएगी। अगस्त के आखिरी और सितंबर के पहले हफ्ते में उत्तराखंड व मेरठ सहित पश्चिम यूपी के जिलों में भर्त्ती होगी। पहला बैच अगले साल एक जनवरी में भर्ती होगा। जुलाई में पहला बैच सेवा में आ जाएगा। उन्होंने आगे कहाकि पहली बार यह भर्ती हो रही है। सभी सेना भर्ती कार्यालयों के लिए पहले छह माह तक यह चैलेंज रहेगा। जिसके बाद व्यवस्थाएं बेहतर हो जाएंगी। अभी नॉर्मल भर्ती होगी, लेकिन अगले साल से आईटीआई स्किल डेवलपमेंट वालों को भी मौका मिलेगा। एनसीसी के लिए कोई सीधा प्रोविजन नही किया गया है। चार साल की नौकरी के बाद बाहर आने वाले युवाओं द्वारा सुरक्षा से जुड़ी जानकारियों के दुरुपयोग की बात ठीक नहीं है। आज भी एक लाख युवा 15 साल की सेवा के बाद फौज छोड़कर जा रहे हैं। हर अग्निवीर की डिटेल हमारे पास रहेगी। इतना ही नहीं जो भर्ती 2021 में हुई है। मेडिकल भी हुए हैं और उनके डिस्पैच लेटर जारी नहीं हुए हैं, वे भर्ती भी अग्निपथ स्कीम से होंगी।
विज्ञापन


मजबूत होगी प्रोफाइल
मध्य कमान स्टाफ अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विवेक कश्यप ने बताया कि जो दसवीं पास कर अग्निवीर बनेंगे, उनकी आगे की पढ़ाई भी करवाई जाएगी। वे इंटर पास होकर बाहर आएंगे। इस योजना के माध्यम से भारतीय सशस्त्र सेनाओं की प्रोफाइल मजबूत होगी। जिससे उन्हें आगे रिज्यूम लगाने पर खासा लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फौज की औसत आयु घटेगी
भारतीय फौज की औसत आयु 32 जे 36 साल है। लेकिन अब अग्निपथ स्कीम के लागू होने से यह 24 से 26 वर्ष हो जाएगी। इतना ही नहीं जोश व होश का शानदान सम्मिश्रण सेना में देखने को मिलेगा। हालांकि चयन प्रक्रिया में कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। अग्निवीर सेना से सीखकर समाज को भी लाभ देंगे।

नहीं मिलेंगी सुविधाएं
अग्निवीर रहने केदौरान सैनिकों को आकर्षक फाइनेंसियल पैकेज के साथ-साथ सारी सुविधाएं मिलेंगी। लेकिन चार साल बाद उन्हें पूर्व सैन्यकर्मी का दरजा नहीं मिलेगा। साथ ही कैंटीन व मेडिकल जैसी सुविधाएं भी नहीं मिलेंगी।

अग्निवीरों को यूपी में दी जाएगी पुलिस सेवा में प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

Lucknow: Recruitment rally of Agniveers will start from August, Central Command Army Chief has given information, the army will see a great combination of senses with passion
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : फाइल फोटो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत चार साल के लिए भर्ती होने वाले युवाओं को यूपी पुलिस में सेवा करने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना भारतीय युवाओं के लिए आकर्षक योजना है। इस योजना के तहत इस वर्ष 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। इस योजना का लक्ष्य सशस्त्र बलों को आधुनिक तकनीक से युक्त युवा शक्ति से जोड़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निपथ योजना देश की तीनों सेनाओं की मानव संसाधन नीति में एक नए युग की शुरुआत है। इसके माध्यम से युवाओं को देश की सेवा करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का अनूठा अवसर मिलेगा। सशस्त्र बलों में युवा और अनुभवी कर्मियों के बीच एक अच्छा संतुलन बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सशस्त्र बलों में चार साल की सेवा पूरी होने पर अग्निवीरों को स्थाई नामांकन के लिए आवेदन करने का मौका भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed