{"_id":"66d993de40bd7e45e506ff8f","slug":"lucknow-rape-attempt-in-ambulance-helper-arrested-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: चलती एंबुलेंस में महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला गाड़ी का हेल्पर गिरफ्तार, चालक अभी भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: चलती एंबुलेंस में महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला गाड़ी का हेल्पर गिरफ्तार, चालक अभी भी फरार
Fri, 06 Sep 2024 08:59 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Sep 2024 08:59 AM IST
सार
चलती एंबुलेंस में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी एंबुलेंस का हेल्पर गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, चालक अभी भी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चलती एंबुलेंस में महिला से दुष्कर्म के प्रयास और लूटपाट के मामले में पुलिस ने एंबुलेंस में तैनात हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एंबुलेंस को भी बरामद किया है। इस मामले में अभी चालक का पता नहीं चल सका है। पुलिस चालक की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
एसीपी गाजीपुर अनिद्य्र विक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सर्विलांस की मदद से पुलिस ने एंबुलेंस में तैनात हेल्पर अयोध्या के कुंहारगंज निवासी ऋषभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एंबुलेंस को भी बरामद किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हमलों से साफ है, अब तक नहीं पकड़े गए असली आदमखोर भेड़िये; साथी को बचाने के लिए दे देते हैं जान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए बनाया ये प्लान... वनकर्मियों के हाथों में लाठी-डंडा और जाल
उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एंबुलेंस चालक उन्नाव के पुरवा का निवासी सूरज तिवारी है। पुलिस ने चालक की तलाश में कई जगह दबिश दी पर अभी तक वह हाथ नहीं लगा है। आरोपी ने बताया कि 9 हजार रुपये में 200 किलोमीटर का सफर तय हुआ था। कुछ रुपये पीड़ित से मिल भी गए थे।
आरोपी का कहना है कि घटना के वक्त चालक सूरज तिवारी ने शराब पी रखी थी और नशे की हालत में उसने महिला के साथ गलत हरकत की थी। इसके बाद बस्ती के छावनी इलाके में आरोपियों ने पीड़ित महिला से 10 हजार रुपये, मंगलसूत्र, पायल और अन्य दस्तावेज छीनकर सभी को एंबुलेंस से उताकर भाग गए थे।