फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Ramdas Athawale said, BSP's mass base is not left in UP, RPI will create one crore new members

लखनऊ : रामदास आठवले ने कहा,  यूपी में नहीं बचा है बसपा का जनाधार, आरपीआई बनाएगी एक करोड़ नए सदस्य 

Sat, 23 Apr 2022 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 23 Apr 2022 12:05 AM IST
सार

आठवले ने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने उन्हें धमकी दी है, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं। महाराष्ट्र सरकार को राज ठाकरे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। आरपीआई महाराष्ट्र में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
 

विज्ञापन
Lucknow: Ramdas Athawale said, BSP's mass base is not left in UP, RPI will create one crore new members
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के प्रमुख रामदास आठवले ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा का जनाधार अब न के बराबर हो गया है। विधानसभा चुनाव में बसपा ने सिर्फ एक सीट जीती है, वह भी उम्मीदवार ने अपने दम पर जीती है। उन्होंने कहा कि बसपा की हालत खराब हो गई है और बसपा सुप्रीमो मायावती का पहले वाला सम्मान भी नहीं बचा है। आरपीआई यूपी में एक करोड़ नए सदस्य बनाएगी। वह खुद यूपी में लगातार दौरा करेंगे। 

विज्ञापन


योजना भवन में शुक्रवार को प्रेस वार्ता में आठवले ने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, तब तक कांग्रेस व राहुल गांधी आगे नहीं बढ़ पाएंगे। शिवपाल यादव और आजम खां सपा छोड़कर जा रहे हैं। शिवपाल भाजपा के साथ रहेंगे तो अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि आज तक आपने बहन को देखा है अब भाई को देखिए। आरपीआई दलितों की समस्या हल करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


आठवले ने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने उन्हें धमकी दी है, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं। महाराष्ट्र सरकार को राज ठाकरे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। आरपीआई महाराष्ट्र में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी की सत्ता में मिलनी चाहिए भागीदारी
आठवले ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में हमारी ताकत को कम आंका। आरपीआई ने चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन भाजपा को समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को यूपी में भी सत्ता में भागीदारी मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed