{"_id":"67d05f0f8041ef48510f38e5","slug":"lucknow-raj-bhavan-directed-lda-to-take-action-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: राजभवन ने एलडीए को दिया कार्रवाई का निर्देश, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: राजभवन ने एलडीए को दिया कार्रवाई का निर्देश, ये है पूरा मामला
Tue, 11 Mar 2025 09:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Mar 2025 09:34 PM IST
सार
राज्यपाल ने विशेष सचिव श्रीप्रकाश गुप्ता ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को नेहरू एंक्लेव मामले में पत्र भेजा है। निर्देश दिया है कि प्रकरण का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राज्यपाल ने विशेष सचिव श्रीप्रकाश गुप्ता ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को नेहरू एंक्लेव मामले में पत्र भेजा है। निर्देश दिया है कि प्रकरण का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन
नागरिक सेवा समिति की अध्यक्ष नेहरू एंक्लेव निवासी डा. अंजू वार्षेय ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा था। इसमें बताया था कि एंक्लेव के श्रीराम पार्क में नक्षत्र वाटिका का संकल्प लिया गया। इसके तहत प्रधानमंत्री की योजना एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
पार्क की सुरक्षा व सौंदर्यीकरण का भी अनुरोध किया गया है। लेकिन कुछ पर्यावरण विरोधी लोग पार्क में नीलकमल पौंड बनाने और सौंदर्यीकरण का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी मांग की कि नक्षत्र वाटिका जल्द से जल्द तैयार कराई जाए। इस पर राज्यपाल के विशेष सचिव ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को पत्र भेजकर निर्देश दिया है संबंधित मामले का निस्तारण कराया जाए।