फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Pt. Hariprasad Chaurasia honored with Life Time Achievement Award by Jashn-e-Adab

लखनऊ: पं. हरिप्रसाद चौरसिया को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, जश्न-ए-अदब की ओर से दिया गया सम्मान

Sun, 26 Jan 2025 07:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 26 Jan 2025 07:34 AM IST
सार

Pt. Hariprasad Chaurasia: बांसुरी वादन से देश-विदेश में ख्याति प्राप्त करने वाले पद्मश्री पंडित हरिप्रसाद चौरसिया को जश्न-ए-अदब की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है।

विज्ञापन
Lucknow: Pt. Hariprasad Chaurasia honored with Life Time Achievement Award by Jashn-e-Adab
बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने बांसुरी वादन से देश-विदेश में ख्याति प्राप्त करने वाले पद्मश्री पंडित हरिप्रसाद चौरसिया को जश्न-ए-अदब की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस दौरान मंच पर वरिष्ठ कवि पद्मश्री अशोक चक्रधर ने सरकार से मांग की कि पंडित हरिप्रसाद चौरसिया को भारत रत्न दिया जाए। पद्मश्री मालिनी अवस्थी, पद्मश्री पं. साजन मिश्र, शायर फरहत एहसास आदि ने भी एक स्वर में पुरजोर समर्थन किया। इसके बाद पं. हरिप्रसाद चौरसिया ने बांसुरी की सुरीली प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। खड़े होकर श्रोताओं ने उनका अभिवादन किया। पं. हरिप्रसाद चौरसिया ने कहा कि उन्हें लखनऊ का खाना बहुत पसंद है, वे अपने घर वालों को खुश करने के लिए यहां से खाना पैक करके ले जाते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


उर्दू में हनुमान चालीसा का विमोचन
शायर फरहत एहसास ने उर्दू में हनुमान चालीसा का अनुवाद किया है। समारोह के दौरान इसका भी विमोचन किया गया।

सैक्सोफोन पर डॉ. अशोक ने दी प्रस्तुति
कर्नल डॉ. अशोक कुमार ने शाम के सत्र में सेक्सोफोन की संगीतमयी प्रस्तुति देकर श्रोताओं की तालियां बटोरीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed