फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Provide covid vaccine certificate to the Haj committee soon, there will be difficulty in getting visa due to lack of certificate

लखनऊ : हज कमेटी को यात्री जल्द मुहैया कराएं कोविड वैक्सीन प्रमाणपत्र, प्रमाणपत्र के अभाव में वीजा लगने में होगी कठिनाई

Tue, 17 May 2022 01:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 17 May 2022 01:32 AM IST
सार

राज्य हज कमेटी ने वैक्सीन की दोनों डोज लगी होने का प्रमाण पत्र हज कमेटी की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश जारी किया है। प्रमाणपत्र अपलोड न होने की दशा में वीजा नहीं लग सकेगा।

विज्ञापन
Lucknow: Provide covid vaccine certificate to the Haj committee soon, there will be difficulty in getting visa due to lack of certificate
हज यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भर से हज के लिए चयनित सभी 8701 यात्रियों को कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र जल्द से जल्द हज कमेटी में जमा कराना होगा। राज्य हज कमेटी ने वैक्सीन की दोनों डोज लगी होने का प्रमाण पत्र हज कमेटी की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश जारी किया है। प्रमाणपत्र अपलोड न होने की दशा में वीजा नहीं लग सकेगा।

विज्ञापन


कोरोना काल में दो साल हज यात्रा निरस्त होने के बाद सऊदी अरब सरकार ने इस बार कुछ खास गाइडलाइन के साथ हज यात्रा की अनुमति दी है। इसमें यात्रियों के लिए कोविड वैक्सीन लगी होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य किया गया है। प्रदेश भर से इस बार हज के लिए 8,701 लोगों ने आवेदन किया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया से प्रदेश की हज सीटों का कोटा आवंटित होने के बाद सभी आवेदकों को हज के लिए चयनित कर लिया गया है। पर इनमें से काफी यात्रियों ने कोविड वैक्सीन लगी होने का प्रमाण पत्र हज कमेटी को मुहैया नहीं कराया है।
विज्ञापन


राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने कहा कि कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगी होने का प्रमाण पत्र जिन हज यात्रियों ने हज कमेटी कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया है, वे लोग यह प्रमाण पत्र हज कमेटी ऑफ इंडिया के पोर्टल www.hajcommittee.com पर अपडेट वैक्सीन में जाकर अपडेट कर दें। ताकि प्रमाण पत्र के अभाव में वीजा लगने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि अगर किसी को इसमें मुश्किल आ रही है तो वह राज्य हज कमेटी के ई-मेल shcuplko@rediffmail.com पर अपने दोनों डोज लगे होने का प्रमाण पत्र भेज दें, जिससे कार्यालय में अपडेट किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed