{"_id":"641e3c61bbeea0e1b60b13b3","slug":"lucknow-property-worth-rs-35-crore-of-former-minister-babusingh-kushwaha-seized-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा की 35 करोड़ की संपत्ति जब्त, आयकर विभाग ने कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा की 35 करोड़ की संपत्ति जब्त, आयकर विभाग ने कसा शिकंजा
Sat, 25 Mar 2023 05:24 PM IST
दुष्यंत शर्मा
इंद्र भूषण दुबे, लखनऊ
इंद्र भूषण दुबे, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 25 Mar 2023 05:24 PM IST
सार
विभाग ने ऑपरेशन बाबू साहब-2 के तहत शुक्रवार को बंथरा के जुनाबगंज स्थित 35 करोड़ की 1.6670 हेक्टेयर भूमि जब्त कर ली। इस संपत्ति की जानकारी पिछले साल सितंबर में कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर व पूर्व मंत्री के करीबी देशराज सिंह कुशवाहा के घर पड़े छापे में मिले दस्तावेजों से हुई थी।
विज्ञापन
कार्रवाई करने के बाद आयकर विभाग की टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे बाबूसिंह कुशवाहा की बेनामी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसा है। विभाग ने ऑपरेशन बाबू साहब-2 के तहत शुक्रवार को बंथरा के जुनाबगंज स्थित 35 करोड़ की 1.6670 हेक्टेयर भूमि जब्त कर ली। इस संपत्ति की जानकारी पिछले साल सितंबर में कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर व पूर्व मंत्री के करीबी देशराज सिंह कुशवाहा के घर पड़े छापे में मिले दस्तावेजों से हुई थी।
विज्ञापन
विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस जमीन की खरीद-फरोख्त फर्जी तरीके से की गई थी। कागज में दिखावे मात्र के लिए चेक नंबरों का जिक्र किया गया था। यह संपत्ति पहले एक कंपनी के नाम थी जिसे बाद में बाबूसिंह के करीबी देशराज को कागजों पर बेच दी गई। जबकि असल में संपत्ति पर कब्जा पूर्व मंत्री का ही था।
विज्ञापन
बाबूसिंह के खिलाफ आयकर विभाग लगातार ऑपरेशन चला रहा है। पिछले साल मई से सितंबर तक लगातार कानपुर में पूर्व मंत्री के करीबियों के घर आयकर विभाग की टीम छापे मारे। इसी दौरान कई प्रमुख जिलों में बेनामी संपत्तियों की जानकारी मिली। इनसे जुड़े कई अहम दस्तावेज भी बरामद हुए। इनकी जांच के बाद टीम ने ऑपरेशन बाबू साहब-2 को आगे बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि अभी यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
विज्ञापन