{"_id":"6138ef3e8ebc3e074916a392","slug":"lucknow-president-of-jagwar-team-of-shine-city-and-two-senior-business-development-managers-arrested-accused-of-cheating-of-100-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : शाइन सिटी के जगवार टीम का प्रेसीडेंट व दो सीनियर बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर गिरफ्तार, 100 करोड़ की ठगी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ : शाइन सिटी के जगवार टीम का प्रेसीडेंट व दो सीनियर बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर गिरफ्तार, 100 करोड़ की ठगी का आरोप
Thu, 09 Sep 2021 10:25 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:25 AM IST
सार
ग्रुप के अधिकारियों पर आरोप है कि जमीन व अन्य मामलो में निवेश करने पर मोटा मुनाफा का लालच देकर 100 करोड़ से अधिक की ठगी की है। कंपनी के खिलाफ 284 मुकदमें दर्ज। जिसकी आर्थिक अपराध शाखा कर रही है।
विज्ञापन
अकरम और अनूप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसटीएफ ने बुधवार को गोमतीनगर इलाके से शाइन सिटी के ग्रुप ऑफ कंपनी के जगुआर टीम के प्रेसीडेंट व दो सीनियर बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला अधिकारी भी शामिल है। ग्रुप के अधिकारियों पर आरोप है कि जमीन व अन्य मामलो में निवेश करने पर मोटा मुनाफा का लालच देकर 100 करोड़ से अधिक की ठगी की है। कंपनी के खिलाफ 284 मुकदमें दर्ज। जिसकी आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को लगाया गया है।
विज्ञापन
एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक टीम ने शालीमार वन वर्ड के पास से तीन शाइन सिटी के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया। इसमें मूलरूप से अमेठी के जाफरगंज नियावां का मो. अकरम खान शामिल है। जो जगुआर टीम का प्रेसीडेंट है और शालीमार वनवर्ड विस्टा में रहता है। वहीं राजाजीपुरम के धनिया मेहरीपुल के पास रहने वाले अनूप सिंह व उनकी पत्नी राजरानी सिंह को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। दोनों सीनियर बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पद पर तैनात है। एसटीएफ ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल, तीन आधार कार्ड, तीन पैनकार्ड, एक लैपटॉप, 13 एटीएम कार्ड, 12 हजार रुपये नकदी, व दो कार बरामद की है।
विज्ञापन
2013 से ठगी कर रहा है अकरम
एसटीएफ की पूछताछ में जगुआर टीम के प्रेसीडेंट मो. अकरम खान ने कुबूल किया कि वह 2013 में शाइन सिटी कंपनी एसोसिएट के पद पर ज्वाइन किया था। 2013 से लेकर 2019 तक विभिन्न योजनाओं सहित जमीन में निवेश के नाम पर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर लोगों से रकम लगवाता था। साथ ही पीआईपी प्लान, एसबीसी (क्रिप्टो करेन्सी) (वर्चुवल करेन्सी), गीत ज्वैलरी (बाई वन गेट वन फ्री) , कार डिस्काउन्ट आफ र आदि प्लान में भी लोगों के रकम लगवाया। कंपनी में सिंघम टीम, जगुआर टीम, विक्रांत टीम, गरुणा टीम, पैन्थर टीम टीम 1, स्पार्टन टीम, स्पार्टा टीम, डोमिनेटर टीम, किंग आफ स्पार्टन आदि बीस टीमें थी। इसमें से हम लोग जागुआर टीम में थे। जिसमें 200 से अधिक लोग काम करते थे।
विज्ञापन
दो कंपनियां खोल जालसाजी शुरू की
पूछताछ में सामने आया कि मो. अकरम खान को शाइन सिटी ने पांच करोड़ रुपये कमीशन के रूप में दिया था। इस समय दोनों ने फारेक्स ट्रेडिंग के नाम से कंपनी खोली है। जिसमें ट्रेड कर 5 प्रतिशत मासिक वापसी देने का लालच देकर करीब 60 लाख रुपये निवेश करा चुके हैं। वहीं अपने निजी व नीम विला कंपनी के खातों में भी मोटी रकम जमा कराई है।