फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Preparation to bring an ordinance to increase the number of wards in urban bodies

लखनऊ : शहरी निकायों में वार्डों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यादेश लाने की तैयारी

Tue, 10 May 2022 11:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 10 May 2022 11:33 AM IST
सार

नगर विकास विभाग ने बीते तीन साल में 66 शहरी निकायों का सीमा विस्तार किया है। अब नवंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं तो इसके लिए परिसीमन की प्रक्रिया शुरू की गई है। परिसीमन में सबसे ज्यादा दिक्कत लखनऊ नगर निगम को लेकर है।

विज्ञापन
Lucknow: Preparation to bring an ordinance to increase the number of wards in urban bodies
नगर निगम लखनऊ

विस्तार

सरकार शहरी निकायों में अधिकतम 110 वार्डों की सीमा को बढ़ाकर 125 करने की तैयारी में है। इसके लिए नगर निगम अधिनियम 1959 में संशोधन की तैयारी है। अध्यादेश लाने पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। इससे पहले प्रस्ताव को विधिक परीक्षण के लिए विधि विभाग को भेजा गया है। वहां से सहमति मिलने के बाद अध्यादेश लाया जाएगा।

विज्ञापन


नगर विकास विभाग ने बीते तीन साल में 66 शहरी निकायों का सीमा विस्तार किया है। अब नवंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं तो इसके लिए परिसीमन की प्रक्रिया शुरू की गई है। परिसीमन में सबसे ज्यादा दिक्कत लखनऊ नगर निगम को लेकर है। यहां पर नगर निगम अधिनियम के मुताबिक 110 वार्डों की अधिकतम संख्या है। सीमा विस्तार में 88 गांव और शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


इस तरह से लखनऊ नगर निगम का दायरा 257 वर्ग किमी बढ़ गया है और 2011 की जनगणना के हिसाब से आबादी में 2.69 लाख का इजाफा हुआ है। लेकिन एक अनुमान के मुताबिक आबादी का यह आंकड़ा 7 लाख के पार है। ऐसे में यहां वार्डों की संख्या पर माथापच्ची हो रही है। वार्डों की संख्या तो और भी जगह बढ़नी हैं, लेकिन वहां अधिकतम वार्ड की सीमा बढ़ाने की जरूरत न के बराबर है। कानपुर नगर निगम में भी वार्डों की संख्या बढ़ाने का विचार है। ऐसे में नगर निगम अधिनियम में वार्डों की अधिकतम संख्या को लेकर संशोधन जरूरी है। अभी की व्यवस्था में एक नगर निगम में अधिकतम 110 वार्ड ही बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 तक परिसीमन के निर्देश
शहरी निकायों को आदेश दिए गए हैं कि वे 12 मई तक वार्डों का परिसीमन कर लें।  अब तक कई शहरी निकायों में यह काम नहीं होने से माना जा रहा है कि अंतिम तारीख बढ़ेगी। इस बीच अगर वार्डों की अधिकतम संख्या के इजाफे का अध्यादेश आ जाता है तो कुछ शहरी निकाय वार्डों की संख्या बढ़ा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed