{"_id":"6848fdde89ee656c0a0f11f2","slug":"lucknow-power-crisis-in-the-capital-burning-of-cables-and-transformers-is-causing-sleepless-nights-chaos-at-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: राजधानी में बिजली संकट, केबल और ट्रांसफार्मर के जलने से हो रहा है रतजगा; उपकेंद्रों पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: राजधानी में बिजली संकट, केबल और ट्रांसफार्मर के जलने से हो रहा है रतजगा; उपकेंद्रों पर हंगामा
Wed, 11 Jun 2025 09:24 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 11 Jun 2025 09:24 AM IST
सार
Transformer burning incident: राजधानी में बिजली संकट गर्मी बढ़ने के बाद लगातार जारी है। बीती रात कई जगह केबल और ट्रांसफार्मर के जलने लोगों ने उपकेंद्रों पर हंगामा किया।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
- फोटो : संवाद
विस्तार
भीषण गर्मी में आम उपभोक्ता वाले इलाकों में एबीसी (एरियल बंच्ड केबल) रात में सोने नहीं दे रहा। रात नौ बजते ही एबीसी के जलने का जो दौर शुरू होता है, वह तीन बजे तक चलता है। सोमवार रात भी कई इलाकों में एबीसी जलने से सैकड़ों परिवार रतजगा के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन
बीते एक सप्ताह से गर्मी ने जोर पकड़ा है। इसके साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। एक सप्ताह से लगातार फैजुल्लागंज, अहिबरनपुर, उतरेठिया, कमता, गेहरू उपकेंद्र इलाकों में एबीसी जलने से बिजली व्यवस्था बार-बार बेपटरी हो रही है। इलाके के इंजीनियरों ने दावा किया था कि ओवरलोडेड एबीसी सर्किट को कई भागों में बांटा गया है।
विज्ञापन
इस दावे के बाद भी लगातार केबल जलने की घटनाएं थम नहीं रहीं। अब तो ओवरलोडेड केबल का लोड घटाने के लिए पिछले कई महीने से चल रही तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। हाल ये है कि उपकेंद्र के कर्मी रात भर जलने वाले एबीसी को बदलते-बदलते पस्त हो जा रहे हैं। मंगलवार को विकासनगर एवं जीपीआरए उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से इन इलाकों में भी दो से ढाई घंटे तक बिजली का संकट रहा।
विज्ञापन
मंगलवार को कहां कितनी देर तक रहा संकट
- उतरेठिया में 250 केवीए ट्रांसफार्मर की लीड व एबीसी जला, एक घंटे तक रहा संकट।
- भांडो मोहल्ले व बाल्मीकि कॉलोनी में एबीसी जला, डेढ़ घंटे बंद रही आपूर्ति।
- फैजुल्लागंज में पांच जगहों पर एबीसी जलने से पूरी रात गुल रही बिजली।
- अल्लूनगर डिगुरिया, आईआईएम रोड पर एबीसी व लीड जले, दो घंटे तक रही समस्या।
- खदरा में 11 केवी लाइन में फॉल्ट से डेढ़ घंटे तक गुल रही बिजली।
- विवेकानंदपुरी फीडर के सिंगल सर्किट केबल में फॉल्ट से सवा घंटे तक संकट।
- आलमबाग के तालकटोरा रोड, सुंदरनगर, रामनगर में 30 से 50 मिनट तक बिजली ठप।
- कमता के एल्डिको व मल्हौर फीडर की बिजली शाम में कटी बिजली डेढ़ घंटे बाद आई।
- महताबबाग उपकेंद्र के कासिम अली की पुलिया क्षेत्र में एक से दो घंटे तक बिजली गुल।

अनबैलेंस ट्रांसफार्मर बन रहे मुसीबत
उपकेंद्रों पर हुआ हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला।
राजधानी के गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, आलमबाग, राजाजीपुरम, ठाकुरगंज आदि खंडीय इलाकों में दोपहर और रात को अनबैलेंस ट्रांसफार्मर भी बिजली आपूर्ति में व्यवधान की वजह बन रहे हैं। ऐसे ट्रांसफार्मरों से किसी उपभोक्ता को कम तो किसी को ज्यादा करंट मिल रहा है। ऐसे में घर के विद्युत उपकरणों के जलने और खराब होने का खतरा बना रहता है।
14 घंटे बाद पीएम आवास की बिजली बहाल, थाने में तहरीर
बिजनौर का शारदानगर उपकेंद्र में आया फॉल्ट 14 घंटे बाद सही हो पाया। इसके बाद पीएम आवास योजना के 2500 परिवारों को बिजली मिली। उधर, जेसीबी से केबल काटने वाले ठेकेदार के खिलाफ जेई आशुतोष कुमार ने बिजनौर थाना में तहरीर दी है। जेई ने बताया कि 33 केवी लाइन में सोमवार दोपहर 1:30 बजे फाॅल्ट आया था, जो मंगलवार तड़के करीब 3:45 बजे ठीक हो सका।