{"_id":"5a7170ec4f1c1b84268b7867","slug":"lucknow-police-team-caught-relatives-of-dacoits","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पुलिस ने झुंझुनूं कोर्ट के बाहर घेराबंदी कर डकैतों के तीन रिश्तेदारों को दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ पुलिस ने झुंझुनूं कोर्ट के बाहर घेराबंदी कर डकैतों के तीन रिश्तेदारों को दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
file photo
पांच दिन में 13 घरों में डकैती व दो युवकों की हत्या से राजधानी को दहलाने वाले गैंग का सुराग लगते ही पुलिस की टीमें छापेमारी के साथ सुबूत एकत्र करने में जुट गई हैं। डकैतों की तलाश में राजस्थान गई टीम ने झुंझुनूं कोर्ट के बाहर घेराबंदी कर इनके तीन रिश्तेदारों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
बदमाशों के स्थानीय तार खंगालने में खुलासा हुआ कि गांवों से चार-पांच किमी दूर डेरा डालकर इलाके का जायजा लेने के बाद वारदात अंजाम दी गई थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से डकैतों की लोकेशन ट्रेस कर तीन इंस्पेक्टरों की टीम ने राजस्थान के झुंझुनू के गांवों व संभावित ठिकानों पर छापामारी कर इनके परिवारीजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
पता चला कि डकैती डालकर फरार बदमाशों के मुकदमे चल रहे हैं और पेशी पर जाना है। पुलिस ने संदेह के घेरे में आए बदमाशों के फोटो एकत्र किए और राजस्थान पुलिस की मदद से कोर्ट के बाहर घेराबंदी की। इस दौरान तीन रिश्तेदार हत्थे चढ़े, जो डकैती डालने निकले बदमाशों से मोबाइल पर संपर्क बनाए थे।
विज्ञापन
इनकी मदद से डकैतों की तलाश में दबिश दी गई। एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि पुलिस टीम जल्द डकैतों को पकड़कर लौटेगी। टीम को माल बरामदगी के लिए भी कहा गया है।
Trending Videos
वारदात से पहले लिया इलाके का जायजा
File Photo
- फोटो : amar ujala
झुंझुनूं में हत्थे चढ़े रिश्तेदारों से पूछताछ में खास जानकारी मिलने पर चिनहट, मलिहाबाद व काकोरी पुलिस को डकैती के घटनास्थल से चार-पांच किमी इलाके में छानबीन के आदेश दिए गए। पता चला कि गिरोह ने चिनहट के उत्तरधौना से पांच किमी दूर डेरा डाला था।
तंबू लगाकर ठहरे बदमाशों ने इलाके का जायजा लेने के बाद वारदात की। जिस स्थान पर डेरा डाले जाने की बात पता चली वहां शराब की खाली बोतलें व खाना पकाने की पुष्टि हुई। इसी तरह काकोरी के बनिया खेड़ा व कटौली और मलिहाबाद के मुंशीगंज व सरावां से भी चार-पांच किमी की दूरी पर डेरा डाले जाने की पुष्टि हुई।
एसयूवी से आए थे डकैत
तीनों थानाक्षेत्रों में गहन छानबीन में पता चला कि डकैतों का गैंग एसयूवी से आया था। कुछ लोगों ने डेरे के बाहर काली एसयूवी देखने की पुष्टि की। सूत्रों का कहना है कि पुलिस टीम राजस्थान में दो दर्जन से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ करके आठ बदमाशों का ब्योरा एकत्र करके उनकी तलाश में जुटी है।