फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Police's game: Six miscreants committed the crime... FIR lodged for robbery instead of robbery.

Lucknow News : ठेकेदार और नातिन को बंधक बनाकर डकैती, पुलिस ने किया खेल, डकैती के मामले को लूट में किया दर्ज

Sun, 08 Oct 2023 11:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 08 Oct 2023 11:00 PM IST
सार

मोतीलाल व नैना ने बताया कि कमरे के भीतर पांच बदमाश आए थे। एक बदमाश घर के बाहर खड़ा था। यही बात उन्होंने पुलिस को भी बताई। दबी जुबान में पीड़ितों का कहना था कि दुबग्गा पुलिस घटना को चोरी बताती रही।

विज्ञापन
Lucknow Police's game: Six miscreants committed the crime... FIR lodged for robbery instead of robbery.
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

काकोरी। दुबग्गा के जेहटा गांव में शनिवार रात करीब एक बजे छह डकैतों ने ठेकेदार मोतीलाल के घर धावा बोल दिया। ठेकेदार और उनकी नातिन को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। अलमारियों में रखे साढे़ तीन लाख रुपये नकद व तीन लाख रुपये के जेवरात लूटकर बदमाश दरवाजा बंद कर भाग निकले। ठेकेदार ने हाल ही में अपना एक मकान 95 लाख रुपये में बेचा था। उधर, पुलिस ने खेल करते हुए डकैती की घटना को लूट में दर्ज किया है।

जेहटा गांव में काकोरी लिंक मार्ग पर मोतीलाल नए घर का निर्माण करवा रहे हैं। एक मंजिल का काम पूरा हो चुका है और दूसरी मंजिल का जारी है। घर पर उनकी पत्नी देशपति, नाती सनी व नातिन नैना रहती हैं। शनिवार को देशपति व सनी अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे। रात को मोतीलाल व नैना (15) ग्राउंड फ्लोर के कमरे में सो रहे थे। घर की दूसरी मंजिला पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए बांस-बल्लियां लगी हुई हैं। इन्हीं के सहारे बदमाश घर की छत पर गए। वहां से आसानी से नीचे उतर गए।

विज्ञापन
घर में घुसते ही मच्छरदानी में सो रहे ठेकेदार को पीटने लगे
पांच बदमाश भीतर घुसे और एक बाहर खड़ा रहा। घर में घुसते ही इनमें से कुछ बदमाशों ने मच्छरदानी लगाकर सो रहे मोतीलाल को दबोच लिया। उन्हें पीटना शुरू कर दिया। एक बदमाश नैना को पकड़े हुए था। वहीं, एक बदमाश ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद घर में रखी साड़ी से दोनों के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे बंधे पड़े रहे
अब तक की जांच के मुताबिक बदमाश करीब पौन घंटे तक घर में रहे। उनके जाने के बाद मोतीलाल व उनकी नातिन नैना बंधक बनी पड़ी रही। मुंह में कपड़ा ठूंसे होने की वजह से वे चीख भी नहीं पा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे किसी तरह से नैना ने हाथ में बंधी साड़ी खोली। फिर उसने मोतीलाल के हाथ-पैरों में बंधी साड़ी खोली। खिड़की के पास जाकर शोर मचाया और घर के बाहर घूम रहे पड़ोसी से मदद मांग कर दरवाजा खुलवाया। करीब छह बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के जरिए छानबीन की।

एक ने लगा रखा था काला मास्क, तो एक मुंह पर बांधे था रूमाल
नैना ने बताया कि घर में घुसे पांच बदमाशों में से एक काला मास्क लगाए था। वहीं एक मुंह पर सफेद रूमाल बांधे था। तीसरे ने कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। अन्य दो के बारे में वह ज्यादा नहीं बता सकीं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। एक सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। यह टीम घटनास्थल पर सक्रिय नंबरों में से संदिग्ध नंबरों को चिह्नित कर रही है। पुलिस का मानना है कि बदमाश आसपास के ही हैं।

तीन टीमें गठित
एफआईआर दर्ज की गई है। तीन टीमें गठित कर तफ्तीश की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। - चिरंजीव नाथ सिन्हा, एडीसीपी पश्चिम

छह बदमाशों ने की वारदात... डकैती के बजाय लूट में दर्ज की एफआईआर
लखनऊ में दुबग्गा के जेहटा गांव में ठेकेदार के घर पड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने एफआईआर में खेल कर दिया। पीड़ित ने वारदात में छह बदमाशों के होने का दावा किया। पर, पुलिस डकैती की बात से इनकार कर मामले को दबाने के प्रयास में जुटी रही। आखिर में डकैती की धारा में एफआईआर करने के बजाय लूट में दर्ज की।

मोतीलाल व नैना ने बताया कि कमरे के भीतर पांच बदमाश आए थे। एक बदमाश घर के बाहर खड़ा था। यही बात उन्होंने पुलिस को भी बताई। दबी जुबान में पीड़ितों का कहना था कि दुबग्गा पुलिस घटना को चोरी बताती रही। मनमाफिक तहरीर लिखवाई। वह नहीं चाहती थी कि डकैती की बात सामने आए। लेकिन उच्चाधिकारियों तक घटना की जब जानकारी हुई तो लूट की घटना बताई। लूट में ही केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि घटना लूट की है।

चार बदमाश थे, बस इसी पर जोर देते रहे अफसर
पुलिस अफसरों का कहना था कि घटना में चार ही बदमाश थे। जबकि पीड़ित छह बदमाश बता रहे थे। लेकिन, पुलिस अफसर चार पर ही जोर दे रहे थे। उसका यही कारण था कि अगर पांच या इससे ज्यादा बदमाश होते हैं तो केस डकैती की धारा में दर्ज किया जाता है। जो बेहद संगीन मामला होता है। इसलिए अफसर खेल करने में जुटे रहे।


दो दिन पहले खटखटाया था दरवाजा....
पीड़ित ने बताया कि दो दिन पहले भी आधी रात को किसी ने दरवाजा खटखटाया था। जब वह बाहर निकले थे तो छह लोग थे। उनसे कुछ पूछा गया, तो वह बात को टालते हुए वहां से चले गए थे। इसके सीसीटीवी फुटेज भी हैं। आशंका है कि ये सभी रेकी करने आए थे। उनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

गांव में घूमता रहा डॉग स्क्वायड
डाॅग स्क्वायड घटनास्थल के बाद गांव की ओर गया था। गांव में ही घूमता रहा था। ऐसे में आशंका ये भी है कि शायद कोई गांव का ही शख्स वारदात में शामिल है। इस पहलू पर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed