फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Police arrested the misdeed accused in an encounter

Lucknow: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, वारदात में शामिल दो अन्य फरार

Fri, 17 Oct 2025 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Lucknow: Police arrested the misdeed accused in an encounter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बंथरा इलाके में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों हरौनी निवासी राजेंद्र उर्फ बाबू की पुलिस से मुठभेड़ हुई। उसके दाहिने पैर में गोली लगी। मौके से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया। आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन


एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भटगांव के पास मौजूद है और भागने की फिराक में है। इस सूचना पर बंथरा पुलिस की टीम ने आरोपी बाबू की घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


जवाब में पुलिस को उसपर गोली चलानी पड़ी। उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अभी दो आरोपी छोटू और विशाल भागे हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी पर डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरी घटना
बंथरा के हरौनी इलाके में शनिवार दोपहर दोस्त के साथ बाग में बातचीत कर रही 17 साल की किशोरी के दोस्त के साथ मारपीट कर पांच युवकों ने वहां से भगा दिया और किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के साथ भी मारपीट करते हुए उसको धमकाया।


किशोरी के पिता ने चार नामजद ललित, छोटू, विशाल व बाबू और एक अज्ञात युवक के खिलाफ बंथरा थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी ललित को मुठभेड़ में शनिवार को गिरफ्तार किया था, जबकि वारदात में शामिल पांच आरोपी मेराज बाद में पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed