फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: PM's message to 70 thousand track shopkeepers, Prime Minister has sent a two-page letter with vending certificate

लखनऊ : 70 हजार पटरी दुकानदारों के नाम पीएम का पैगाम, वेंडिंग प्रमाण पत्र के साथ प्रधानमंत्री ने भेजी है दो पन्नों की चिट्ठी

Tue, 04 Jan 2022 08:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 04 Jan 2022 08:49 PM IST
सार

पीएम मोदी ने लिखा है कि  रेहड़ी-पटरी वालों को अपने रोजमर्रा के काम के दौरान किस प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उसका पूरा अहसास उनको है।

विज्ञापन
Lucknow: PM's message to 70 thousand track shopkeepers, Prime Minister has sent a two-page letter with vending certificate
पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर के 70 हजार पटरी दुकानदारों को वेंडिंग सर्टिफिकेट के साथ अपना पैगाम भी भेजा है। इसमें लिखा है प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने बनाया आत्मनिर्भर भारत का भागीदार, मिला अधिकार, होंगे सपने साकार। अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने बताया कि बुधवार या बृहस्पतिवार से ये पटरी दुकानदारों तक पहुंचने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


एल्युमिनियम कोटेड प्रमाण पत्र पर दुकानदार की फोटो, नाम, पता और वह कौन सा रोजगार करता है, सब लिखा है। पीएम की पटरी दुकानदारों को 24 नवंबर 2021 को लिखी गई दो पेज की चिट्ठी की शुरुआत कोरोना संकट से एकजुट होकर लड़ी जा रही लड़ाई से की गई है। महामारी के समय पटरी दुकानदारों को संकट से उबारने के लिए शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना के बारे में बताया गया है। योजना के तहत जो 10 हजार का कर्ज दिया गया, उसकी अदायगी कैसे करनी है। समय से अदायगी पर कितनी छूट है।
विज्ञापन


पीएम ने यह भी लिखा कि स्वनिधि सिर्फ ऋण दिलाने की योजना नहीं, बल्कि इससे आपके पूरे परिवार को सरकार की आठ योजनाओं का लाभ भी दिलाया जा रहा है। इनमें पीएम मुद्रा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, श्रम रोगी मानधन योजना, भवन एवं निर्माण श्रमिक अधिनियम के तहत पंजीकरण, जननी सुरक्षा योजना, मातृ वंदना योजना व वन नेशन वन राशन कार्ड योजना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने लिखा है परेशानी का अहसास
पीएम ने लिखा है कि  रेहड़ी-पटरी वालों को अपने रोजमर्रा के काम के दौरान किस प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उसका पूरा अहसास उनको है। पत्र के साथ जो पीएम स्वनिधि पहचान बोर्ड भेजा जा रहा है, वह आपको व आपके काम को एक पहचान दिलाएगा, जिसे अपने ठेले या दुकान पर प्रमुखता से प्रदर्शित करें।


टीका लगवाने का आग्रह भी
पत्र में पीएम ने लिखा कि उनकी गुजारिश है कि पटरी दुकानदार अपने परिवार में सभी पात्र सदस्यों को कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं।

जोनल स्तर से जाएंगे बांटे
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना में अब तक 80263 आवेदन आए हैं। जिसमें से 73446 का ऋण स्वीकृत हो गया है और 68446 को बैंक से मिल भी गया है। जिनको बैंक से ऋण मिल गया है उन सबको पीएक की ओर से भेजे गए वेंडिंग प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed