फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: PM Modi new style seen walking with his hand on Yogi's shoulder joining DGP-IGP conference

कितना जरूरी है यूपी: तस्वीरों में दिखाई दिया योगी का कद, लखनऊ में कंधे पर हाथ रख टहलते दिखे पीएम मोदी

Sun, 21 Nov 2021 02:25 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 21 Nov 2021 02:25 PM IST
सार

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सवा नौ बजे डीजीपी मुख्यालय पहुंचे। वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे नवें तल पर आयोजित सम्मेलन हाल में पहुंचे। 

विज्ञापन
Lucknow: PM Modi new style seen walking with his hand on Yogi's shoulder joining DGP-IGP conference
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अंदाज से लोगों को हमेशा से ही चौंकाते आए हैं। डीजीपी (पुलिस महानिदेशक)-आईजीपी (पुलिस महानिरीक्षक) की कॉन्फ्रेंस के तीसरे दिन रविवार सुबह राजभवन में प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखकर टहलते नजर आए। इस दौरान दोनों नेता गंभीर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक कविता लिखी है।
हम निकल पड़े हैं प्रण करके,
अपना तन-मन अर्पण करके।
जिद है एक सूर्य उगाना है,
अम्बर से ऊँचा जाना है,
एक भारत नया बनाना है।।

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सवा नौ बजे डीजीपी मुख्यालय पहुंचे। वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे नवें तल पर आयोजित सम्मेलन हाल में पहुंचे। प्रधानमंत्री के पहुंचने के बाद विभिन्न मुद्दों पर एक-एक करके चर्चा-परिचर्चा का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन


इससे पहले, देश के विभिन्न राज्यों के डीजीपी और आईजीपी के सम्मेलन के दूसरे दिन देश की आंतरिक सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर पूरे दिन मंथन चला। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे समय उपस्थित रहे। उन्होंने सभी सत्रों में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed