फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Petition filed for ASI to investigate 20 locked rooms of Taj Mahal

ताजमहज के बंद 20 कमरे खुलवाने की मांग :हाईकोर्ट में भाजपा नेता ने लगाई याचिका, 10 को हो सकती है सुनवाई 

Mon, 09 May 2022 11:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी
संवाद न्यूज़ एजेंसी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 09 May 2022 11:39 AM IST
सार

ऐसा माना जाता है कि इन कमरों में हिंदू देवताओं की मूर्तियां हैं। इसलिए उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर एएसआई को तथ्यों का पता लगाने के लिए इन कमरों को खोलने का निर्देश देने की मांग की है।

विज्ञापन
Lucknow: Petition filed for ASI to investigate 20 locked rooms of Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ताजमहल के अंदर बंद 20 कमरे खोलने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में एक याचिका दायर की गई है। इसमें अपील की गई है कि हाईकोर्ट भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को इन बंद कमरों को खोलने का निर्देश दे ताकि यह पता लगाया जा सके कि वहां हिंदू देवताओं की मूर्तियां और शिलालेख छिपे हैं या नहीं।

विज्ञापन


याचिका भारतीय जनता पार्टी के अयोध्या जिले के मीडिया प्रभारी डॉ. रजनीश सिंह ने दायर की है। उन्होंने बताया कि चार मई को दायर याचिका पर 10 मई को सुनवाई संभावित है। याची का कहना है कि ताजमहल से जुड़ा एक पुराना विवाद है। ताजमहल में करीब 20 कमरे बंद हैं और किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा माना जाता है कि इन कमरों में हिंदू देवताओं की मूर्तियां हैं। इसलिए उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर एएसआई को तथ्यों का पता लगाने के लिए इन कमरों को खोलने का निर्देश देने की मांग की है। इन कमरों को खोलने और सभी विवादों को शांत करने में कोई बुराई नहीं है। याचिकाकर्ता ने अदालत से राज्य सरकार को एक समिति गठित करने का निर्देश देने की मांग की है जो इन कमरों की जांच करे और वहां हिंदू मूर्तियों या धर्मग्रंथों से संबंधित किसी भी सुबूत की तलाश करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed