{"_id":"620d3be1dec6e4274c4c40d9","slug":"lucknow-peace-party-joined-partnership-parivartan-morcha-announced-in-joint-press-conference-with-owaisi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : भागीदारी परिवर्तन मोर्चा में शामिल हुई पीस पार्टी, ओवैसी के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : भागीदारी परिवर्तन मोर्चा में शामिल हुई पीस पार्टी, ओवैसी के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में घोषणा
Wed, 16 Feb 2022 11:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:31 PM IST
सार
उत्तराखंड के सीएम के समान नागरिक संहिता लागू करने के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि उनके मेनिफेस्टो में यह बात शामिल नहीं है। ये सब बातें इसलिए बोल रहे हैं कि उनके पैर के नीचे की जमीन खिसक गई है। ओवैसी ने सीएम योगी के गर्मी-चर्वी वाले बयान पर कहा कि वह मौसम विज्ञानी ज्यादा लगते हैं।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी, पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और डॉ. अय्यूब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी के साथ बने भागीदारी परिवर्तन मोर्चा में पीस पार्टी भी शामिल हो गई है। इसकी घोषणा पीस पार्टी के नेता डॉ. अय्यूब की मौजूदगी में एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने की। प्रेस कांफ्रेंस में ओवैसी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने यूपी-बिहार के लोगों पर जिस तरह की टिप्पणी की, वो संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के सीएम के समान नागरिक संहिता लागू करने के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि उनके मेनिफेस्टो में यह बात शामिल नहीं है। ये सब बातें इसलिए बोल रहे हैं कि उनके पैर के नीचे की जमीन खिसक गई है। ओवैसी ने सीएम योगी के गर्मी-चर्वी वाले बयान पर कहा कि वह मौसम विज्ञानी ज्यादा लगते हैं। उन्हें सयुंक्त राष्ट्र संघ की जलवायु परिवर्तन कांफ्रेंस में भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन