{"_id":"64d0f4858122215a85097098","slug":"lucknow-patients-treated-in-emergency-under-torchlight-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: इमरजेंसी में टॉर्च की रोशनी में हुआ मरीजों का इलाज, जनरेटर बैकअप ने भी नहीं किया सपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: इमरजेंसी में टॉर्च की रोशनी में हुआ मरीजों का इलाज, जनरेटर बैकअप ने भी नहीं किया सपोर्ट
Mon, 07 Aug 2023 07:11 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 07 Aug 2023 07:11 PM IST
सार
ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी टीनशेड के नीचे चल रही है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे बिजली अचानक गुल हो गई।
विज्ञापन
लखनऊ का है ये अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी में सोमवार दोपहर टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज हुआ। डॉक्टरों ने टॉर्च की रोशनी में मरीजों की फाइल बनाने संग उन्हें इलाज मुहैया कराया गया। अस्पताल में बिजली गुल होने बाद जनरेटर बैकअप का सपोर्ट नहीं मिला। कई दफा बिजली की आवाजाही से टीनशेड के नीचे मरीज बेहाल हो गए। अस्पताल प्रशासन का कहना है मिटनेंस का काम होने की वजह से जनरेटर कुछ देर सपोर्ट नहीं किया था।
विज्ञापन
ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी टीनशेड के नीचे चल रही है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे बिजली अचानक गुल हो गई। अस्पताल में मिटनेंस का काम होने की वजह से बिजली गुल हुई थी। इमरजेंसी में इंवर्टर बैकअप भी न होने से इमरजेंसी में अंधेरा छा गया। पंखे-लाइट बंद हो गई। इस दौरान काफी देर तक मरीज गर्मी में पड़े-पड़े बेहाल हो गए।
विज्ञापन
वहीं इमरजेंसी मेडिकल अफसर ने टॉर्च की रोशनी में मरीजों को देखकर उन्हें इलाज मुहैया कराया। इस दौरान कई मेडिकोलीगल केस भी टॉर्च की रोशनी में किए गए। स्टॉफ मरीजों की फाइल भी टॉर्च की रोशनी में बना रहे थे। अस्पताल प्रशासन का कहना है बिजली गुल होने पर जनरेटर बैकअप का सपोर्ट हैं मगर कुछ मिटनेंस का काम होने की वजह से जनरेटर बैकअप का भी सपोर्ट नहीं मिला।
विज्ञापन