फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Parsahans Acharya said - will give 25 crores to the person who kills Swami Prasad

Lucknow : परसहंस आचार्य बोले- स्वामी प्रसाद को मारने वाले को देंगे 25 करोड़, कुमार विश्वास ने कसा तंज

Tue, 24 Oct 2023 08:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 24 Oct 2023 08:05 AM IST
सार

विख्यात कवि कुमार विश्वास ने परमहंस आचार्य के बयान पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार पर कड़ा तंज कसा है। कुमार ने एक्स पर डीजीपी को टैग करते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि कि यूपी में आप लोग (डीजीपी) अभी हैं या शीतावकाश पर निकल लिए?

विज्ञापन
Lucknow: Parsahans Acharya said - will give 25 crores to the person who kills Swami Prasad
परमहंस आचार्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या के परमहंस आचार्य ने सोमवार को राजधानी में बड़ा विवादित बयान दिया। परमहंस ने सपा के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य को मारने वाले को 25 करोड़ का इनाम देने की घोषणा को दोहराया। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद सनातन विरोधी हैं, वह जिस भाषा में समझेंगे उसी भाषा में समझाएंगे। कहा कि, अबकी बार पानी नाक के ऊपर से बहा तो उनका काम तमाम हो जाएगा।

विज्ञापन


लखनऊ में एक न्यूज चैनल से बातचीत में परमहंस आचार्य ने स्वामी प्रसाद हारा हुआ और बौखलाया हुआ बताते हुए कहा कि वह जहां भी गए हैं गद्दारी की है। वह जनता को लड़ाने के लिए षडयंत्र कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद पर 25 करोड़ का इनाम रखा है, जो भी उसे मार देगा वह उसे 25 करोड़ रुपये इनाम देंगे। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद सनातन विरोधी है। परमहंस ने यहां तक कहा कि 25 करोड़ रुपये की व्यवस्था करने में चार-पांच लोग तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि स्वामी प्रसाद ने इन दिनों बोलना बंद कर दिया है। लेकिन यदि पानी नाक के ऊपर से निकला तो बहुत जल्दी उनका काम तमाम हो जाएगा।
विज्ञापन


इंडिया को आतंकवादी संगठन बताया
स्वामी परमहंस ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया को आतंकवादी संगठन करार देते हुए कहा कि इंडिया अब राजनीतिक संगठन नहीं हैं। इंडिया अमानवीय संगठन है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को पूरी ताकत के साथ इनका दमन करना चाहिए। सनातन का विरोध करने वाले राक्षक है, जितनी जल्दी समाप्त हो जाएं उतना अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉ एंड आर्डर नामक शब्द बचे हैं या गोमती की धार में बह गए हैं
विख्यात कवि कुमार विश्वास ने परमहंस आचार्य के बयान पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार पर कड़ा तंज कसा है। कुमार ने एक्स पर डीजीपी को टैग करते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि कि यूपी में आप लोग (डीजीपी) अभी हैं या शीतावकाश पर निकल लिए? उन्होंने लिखा कि मतलब कानून-सरकार, अदालत, लॉ एंड ऑर्डर नामक शब्द बचे हैं या गोमती की धार में बह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed