फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Parking system will change in the city, now separate charges will be deducted for night time; rates w

Parking in Lucknow:शहर में बदलेगी पार्किंग की व्यवस्था, अब रात के कटेंगे अलग से पैसे; इस तरह से बढ़ेंगी दरें

Sat, 23 Aug 2025 10:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 23 Aug 2025 10:57 PM IST
सार

Parking system in Lucknow: लखनऊ में अब गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था स्मार्ट बनाई जाएगी। इसके बाद नए सिरे से वाहन पार्किंग की दरें तय हो जाएंगी। 

विज्ञापन
Lucknow: Parking system will change in the city, now separate charges will be deducted for night time; rates w
यूपी में स्मार्ट पार्किंग योजना। डेमो पिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 शहर में गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था स्मार्ट बनाई जाएगी। फ्लेक्सी फेयर पार्किंग सिस्टम के तहत अब पार्किंग चार्ज डबल कर दिया गया है। दोपहिया, चार पहिया सहित सभी श्रेणियों के वाहनों के चार्ज बढ़ाए गए हैं। इतना ही नहीं रात में भी पार्किंगों को चलाया जाएगा।

विज्ञापन


यह निर्णय शनिवार को हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। पार्किंगों के लिए फ्लेक्सी फेयर पार्किंग सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्किंग के लिए वाहन स्वामियों को अब पीक, नॉन पीक, वीकडेज, वीकेंड, क्षेत्र की सघनता और वाणिज्यिक क्रियाकलाप के हिसाब से अलग-अलग शुल्क देना होगा। अब 12 मीटर चौड़ी सड़क और गली पर भी पार्किंग की अनुमति मिल सकेगी। साथ ही फ्लाईओवर के नीचे भी पार्किंगों को बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त फास्टैग से पार्किंग का भुगतान करने की सुविधा भी होगी। 
विज्ञापन


दरअसल, नगर विकास विभाग से नगर निगम (पार्किंग मानकीकरण, अनुरक्षण एवं संचालन) नियमावली 2025 के जारी होने के बाद नगर निगम कार्यकारिणी ने इसे मंजूरी दे दी है। नगर निगम की भूमिगत पार्किंग को स्मार्ट बनाने के अलावा कई जगहों पर पार्किंगों को चिन्हित किया गया है। इसके एवज में लोगों से अलग-अलग दरों से पैसा लिया जाएगा। नियमावली के मुताबिक एक घंटे के पार्किंग शुल्क के साथ दो घंटे और 24 घंटे के लिए न्यूनतम एकमुश्त दरें भी तय की गई है। इसमें 10 लाख से अधिक आबादी वाले नगर निगम क्षेत्र में दो पहिया के लिए दो घंटे का 15 रुपये और 24 घंटे का 57 रुपये तथा चार पहिया के लिए दो घंटे का 30 रुपये और 24 घंटे के लिए 120 रुपये शुल्क होगा। वहीं 10 लाख से कम आबादी वाले नगर निगम क्षेत्र में दो पहिया के लिए दो घंटे का 10 रुपये और 24 घंटे का 40 रुपये तथा चार पहिया के लिए दो घंटे का 20 रुपये और 24 घंटे के लिए 80 रुपये न्यूनतम शुल्क होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बनेगी पार्किंग प्रबंध समिति

नगर आयुक्त की अध्यक्षता में पार्किंग प्रबंध समिति का गठन होगा। सचिव एलडीए समेत 12 अफसरों को सदस्य बनाया गया है। वहीं टेंडर प्रक्रिया के लिए अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनेगी, जिसमें मुख्य अभियंता भी होंगे। कमेटी सर्वे कर पार्किंग स्थल को चयनित करेगी। चार पहिया वाहनों के लिए सार्वजनिक सड़कों व स्थलों पर रात्रिकालीन पार्किंग की अनुमति मिलेगी। पार्कों के नीचे भी भूमिगत पार्किंग हो सकेगी।

फास्टैग से होगा भुगतान, बनेगा पार्किंग कार्ड
नई नियमावली में पार्किंग के लिए सीसीटीवी के साथ स्वचालित टिकट डिस्पेंसर और हैंड हेल्ड मशीनें लगवाई जाएंगी। स्मार्ट पार्किंग कार्ड से पार्किंग शुल्क वसूलने की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। फास्टैग के जरिए भी ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से राष्ट्रीय भुगतान निगम के साथ करार किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed