{"_id":"63dffe8d2dc5bd72cb5383da","slug":"lucknow-pallavi-patel-targets-swami-maurya-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : पल्लवी पटेल ने स्वामी पर साधा निशाना, रामचरित मानस की चौपाई हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : पल्लवी पटेल ने स्वामी पर साधा निशाना, रामचरित मानस की चौपाई हटाने की मांग
Mon, 06 Feb 2023 10:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 06 Feb 2023 10:39 AM IST
विज्ञापन
पल्लवी पटेल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा की सहयोगी अपना दल (कमेरावादी) की नेता विधायक पल्लवी पटेल ने रामचरित मानस की चौपाई को हटाने की मांग करते हुए सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी निशाना साधा है। वह चौपाई पर की जा रही आपत्ति को सही करार देती हैं, लेकिन देर से बोलने पर ऐतराज भी जताया है।
विज्ञापन
एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए पल्लवी पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाना गलत है। लेकिन, स्वामी प्रसाद मौर्य ने उस वक्त इस पर सवाल क्यों नहीं उठाया, जब वह भाजपा में थे। अगर उन्हें इतना बुरा लगा था, तो नैतिकता के आधार पर पार्टी का साथ छोड़ देना चाहिए था। विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि रामचरितमानस की चौपाई में लिखा है ताड़ना के अधिकारी।
विज्ञापन
मैं एक नारी हूं और हिम्मत है तो कोई मेरी ताड़ना करके दिखा तो दे। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ मन में होता है। अगर आप में शक्ति है तो लिखी हुई बातें आप कभी भी गलत साबित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद स्त्री हैं, लेकिन ताड़ना करने का अधिकार, हिम्मत कोई नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि दूसरे धर्म ग्रंथों की बात नहीं करती हैं।
विज्ञापन
पल्लवी पटेल ने मायावती के ट्वीट पर जवाब दिया। कहा कि वह जिस गेस्ट हाउस कांड की बात कर रही हैं, वह बात पुरानी हो चुकी है। वह अबला नहीं हैं बल्कि देश की मजबूत राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि शूद्र तो हम हैं ही, लेकिन शूद्र होने को कैसे लिया जाता है, यह मूल बात है।