फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Opened the door of a moving van to spit paan, scooter rider killed after colliding with it

Lucknow: पान थूकने के लिए चलती वैन का दरवाजा खोला, टकराकर स्कूटी सवार की मौत

Sun, 26 Apr 2026 10:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, चिनहट (लखनऊ)
अमर उजाला नेटवर्क, चिनहट (लखनऊ) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 26 Apr 2026 10:35 PM IST
सार

शौनक इंदिरानगर निवासी थे और स्कूटी से मटियारी जा रहे थे। यादव ढाबा के पास वैन चालक ने पान थूकने के लिए अचानक दरवाजा खोला, जिससे शौनक की स्कूटी टकराई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Lucknow: Opened the door of a moving van to spit paan, scooter rider killed after colliding with it
स्टेशनरी दुकानदार शौनक शुक्ला - फोटो : amar ujala

विस्तार

चिनहट में रविवार दोपहर पान थूकने के लिए चालक ने चलती वैन का दरवाजा खोल दिया। पीछे से आ रहे स्कूटी सवार स्टेशनरी दुकानदार शौनक शुक्ला (50) से टकरा गए और उनकी मौत हो गई। आरोपी चालक वैन को अस्पताल में छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि शौनक इंदिरानगर निवासी थे और स्कूटी से मटियारी जा रहे थे। यादव ढाबा के पास वैन चालक ने पान थूकने के लिए अचानक दरवाजा खोला, जिससे शौनक की स्कूटी टकराई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


आरोपी चालक उन्हें लोहिया अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही चालक वैन छोड़कर भाग निकला। अस्पताल कर्मियों ने शौनक के पास मिले मोबाइल से उनके घरवालों और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की वैन कब्जे में ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल व घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित परिवार तहरीर देता है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शाैनक के भाई इंद्र देव शुक्ला ने बताया कि भाई के परिवार में पत्नी राधा शुक्ला और दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed