फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow on third position over traveling on Raksha Bandhan

मुफ्त बस यात्रा करने में मेरठ की महिलाएं अव्वल, लखनऊ को मिला तीसरा स्थान

Mon, 19 Aug 2019 03:44 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 19 Aug 2019 03:44 AM IST
विज्ञापन
Lucknow on third position over traveling on Raksha Bandhan
यूपी बस सेवा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

प्रदेश में रक्षाबंधन पर 12.03 लाख महिलाओं ने परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर किया। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 34 हजार ज्यादा है। इनमें मेरठ की 1,25,440 महिलाओं ने मुफ्त सफर करके प्रदेश में पहले स्थान पर रहीं। सबसे कम नोएडा परिक्षेत्र की 27 हजार महिलाओं ने मुफ्त यात्रा का लाभ लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 13 सीटों पर उपचुनाव की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री योगी, मंत्रियों को दिए सुझाव
विज्ञापन


परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने रविवार को बताया कि वर्ष 2018 में रक्षाबंधन पर 11.69 लाख महिलाओं ने मुफ्त बस सफर किया था। उन्होंने बताया कि इस साल महिलाओं को मुफ्त सफर कराने में मुरादाबाद परिक्षेत्र दूसरे नंबर पर रहा। यहां 1,20,672 महिलाओं ने मुफ्त सफर का फायदा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर लखनऊ परिक्षेत्र रहा। यहां 93,589 महिलाओं ने मुफ्त बस यात्रा का फायदा उठाया। चौथे नंबर पर सहारनपुर रीजन रहा, यहां 93,528 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की। 


उन्होंने बताया कि महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए 12800 बसों का संचालन किया गया। इस तरह महिलाओं को कुल 7.68 करोड़ रुपये के किराए में छूट दी गई। यही नहीं प्री बुकिंग कराने वाली 2412 महिलाओं को 11.77 लाख रुपये किराया भी वापस किया गया।

महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का श्रेय उन्होंने अफसरों व कर्मियों को देते हुए कहा कि यही वजह रही कि इस बार मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed