फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Obsession with making reels while riding proves costly; two bikes collide, four injured.

Lucknow: भारी पड़ा बाइक चलाते समय रील बनाने का नशा, दो बाइकें आपस में टकराईं, चार घायल

Tue, 30 Jun 2026 11:10 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, मलिहाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मलिहाबाद Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 30 Jun 2026 11:10 PM IST
सार

लखनऊ के मलिहाबाद में रील बनाते समय दो बाइके आपस में टकरा गईं। हादसे में चार युवक घायल हो गए। हादसा बीच में आए एक बच्चे को बचाते समय हुआ।
 

विज्ञापन
Lucknow: Obsession with making reels while riding proves costly; two bikes collide, four injured.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

मलिहाबाद के रहीमाबाद के तिलकखेड़ा गांव के पास मंगलवार दोपहर दो बाइकों पर सवार चार युवक रील बना रहे थे। अचानक एक बच्चा सामने आ जाने पर दोनों बाइक सवार आपस में टकराकर घायल हो गए। दो युवकों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है, जबकि दो का इलाज रहीमाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


उन्नाव के औरास क्षेत्र के सरैया गांव निवासी सगे भाई आनंद और अनीस एक बाइक पर सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर सगे भाई विकास और विशाल सवार थे। मंगलवार दोपहर बाइक चलाते समय वे रील बना रहे थे। बिना हेलमेट पहने तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक एक बच्चा आ गया। उसे बचाने के प्रयास में दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में चारों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल अनीस और विशाल को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है, जबकि आनंद और विकास का इलाज रहीमाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार ने बताया कि घटना की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed