फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Now only one post of National Coordinator in BSP, earlier there were two posts, Ramji Gautam's leave, Akash Anand again became National Coordinator

लखनऊ : बसपा में नेशनल को-ऑर्डिनेटर का अब सिर्फ एक पद, पहले थे दो पद, रामजी गौतम की छुट्टी, आकाश आनंद फिर बने नेशनल को-ऑर्डिनेटर

Tue, 08 Mar 2022 10:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Mar 2022 10:51 PM IST
सार

आकाश आनंद को फिर पार्टी का नेशनल को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। सोमवार देर शाम मायावती ने पार्टी के सिपहसालारों के साथ बैठक के बाद ये घोषणाएं कीं।

विज्ञापन
Lucknow: Now only one post of National Coordinator in BSP, earlier there were two posts, Ramji Gautam's leave, Akash Anand again became National Coordinator
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव खत्म होते ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के सांगठनिक ढांचे में व्यापक स्तर पर फेरबदल के संकेत दिए हैं। उन्होंने पूरे देश में पार्टी को आठ जोन में बांटा है। यह भी निर्णय लिया गया है कि अब पार्टी में सिर्फ एक ही नेशनल को-ऑर्डिनेटर का पद रहेगा। उन्होंने आकाश आनंद को फिर पार्टी का नेशनल को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। सोमवार देर शाम मायावती ने पार्टी के सिपहसालारों के साथ बैठक के बाद ये घोषणाएं कीं।

विज्ञापन


बसपा ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना एवं महाराष्ट्र जोन बनाए हैं। बैठक में सबसे अहम निर्णय पार्टी में नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद को लेकर रहा। पहले पार्टी में दो नेशनल को-ऑर्डिनेटर के पद थे। अभी आकाश आनंद और राज्यसभा सदस्य राम जी गौतम नेशनल को-ऑर्डिनेटर थे, लेकिन अब राम जी गौतम की छुट्टी कर दी गई है और आकाश आनंद को फिर से नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है। माना जा रहा है कि बैठक में यूपी के अलावा अन्य राज्यों के चुनाव को लेकर मायावती ने सभी से रिपोर्ट ली है और उसी आधार पर आगे की रणनीति तय की जा रही है।
विज्ञापन


यूपी उत्तराखंड पर निर्णय जल्द 
बैठक में यूपी और उत्तराखंड पर निर्णय नहीं किए गए। माना जा रहा है कि दोनों राज्यों को लेकर जल्द फैसला होगा। 10 मार्च को यूपी चुनाव के नतीजों का इंतजार है। अगर परिणाम सकारात्मक नहीं आए तो व्यापक स्तर पर फेरबदल की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed