{"_id":"666d1203ff19b64ac008298c","slug":"lucknow-now-lucknow-s-dussehri-mango-will-also-be-sent-to-germany-earlier-it-was-exported-to-these-countries-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अब जर्मनी और यूएस भी भेजा जाएगा लखनऊ का दशहरी आम, पहले इन देशों में होता रहा है निर्यात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अब जर्मनी और यूएस भी भेजा जाएगा लखनऊ का दशहरी आम, पहले इन देशों में होता रहा है निर्यात
Sat, 15 Jun 2024 02:27 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:27 PM IST
सार
Dussehri Mango of Lucknow: लखनऊ के दशहरी आम का स्वाद अब जर्मनी के लोग भी उठाएंगे। पहली खेप लखनऊ वाया दिल्ली जर्मनी के लिए रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन
लखनऊ का दशहरी आम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम का निर्यात शुरू हो गया है, सीजन में आम की ग्यारह सौ कुंटल की पहली खेप हरदोई रोड स्थित रहमान खेड़ा मांगो पैक हाउस से कंटेनर को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली से हवाई जहाज से जर्मनी के लिए शुक्रवार देर शाम को रवाना किया गया है। इसमें दशहरी बैगिंग वाला आम भेजा गया हैं।
विज्ञापन
विश्व के कई देशों में मलिहाबाद की दशहरी आम को खासा पसंद किया जाता है। इसके चलते यहां रहमान खेड़ा मैंगो पैक हाउस से आम की कई प्रजातियों का निर्यात किया जाता है। विदेशों में आम की दशहरी, चौसा, लंगड़ा, रामकेला, फजली, केसर, मल्लिका आदि प्रजातियों की खासी मांग रहती है। यहां से ऑस्ट्रेलिया,इटली, यूनाईटेड किंगडम, स्वीडन, फ्रांस, भूटान, नेपाल, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, जापान,जर्मनी आदि देशों को आम का निर्यात होता है। इस सीजन में मैंगो पैक हाउस से आम की पहली खेप शुक्रवार देर शाम को रवाना हो गई इस आम का प्रयोग खाने के लिए किया जाएगा। मैंगो पैक हाउस के जनरल अकरम बेग ने बताया कि सीजन में ग्यारह सौ कुंटल आम की पहली खेप शुक्रवार देर शाम को कंटेनर से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार निदेशक कृषि विपणन ऋषिरेंद्र, संयुक्त निदेशक प्लांट क्वॉरेंटाइन लखनऊ डॉ जीबी सिंह,उप कृषि विपणन सलाहकार भारत सरकार गजेंद्र सिंह, सहायक निदेशक कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार संजय कुमार मौजूद रहे। अकरम बेग ने बताया कि इस सीजन में यह पहली खेप है, जिसे विदेश भेजा गया है। इस मौके पर भारत सरकार के निदेशक विपणन कपिल बिंद्रे समेत कृषि विभाग के अधिकारी ऋषिरेंद्र, डॉ. जीबी सिंह, गजेंद्र सिंह और संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
यूपी का आम पहली बार यूएसए जाने को तैयार
टी. दामोदरन ने बताया कि यूपी का आम पहली बार 17 जून को अमेरिका भेजा जाएगा। रहमान खेड़ा परिसर से रेफर वैन से बंगलूरू के लिए आम रवाना किया जाएगा। प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं शोध मंत्री सूर्य प्रताप शाही और कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह की मौजूदगी में वैन को भेजा गया।