{"_id":"6137873334d28e17932c4c5a","slug":"lucknow-nine-kg-gold-seized-from-airport-custom-constable-arrested-smugglers-brought-gold-from-riyadh-was-carrying-them-to-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : एयरपोर्ट से नौ किलो सोना जब्त, कस्टम हवलदार गिरफ्तार, तस्कर रियाद से लेकर आया था सोना, लेकर जा रहा था मुजफ्फरनगर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ : एयरपोर्ट से नौ किलो सोना जब्त, कस्टम हवलदार गिरफ्तार, तस्कर रियाद से लेकर आया था सोना, लेकर जा रहा था मुजफ्फरनगर
Wed, 08 Sep 2021 11:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:04 AM IST
सार
डीआरआई अधिकारियों के मुताबिक सऊदी की राजधानी रियाद से आने वाली फ्लाइट से मंगलवार को उन्हें सोना लखनऊ आने की जानकारी मिली। इस पर टीम सुबह से ही अलर्ट होकर राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर तैनात हो गई।
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट पर डीआरआई टीम द्वारा जब्त किया गया सोना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डायरेक्टरेट आफ रिवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) टीम ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से तस्करी का सोना लेकर मुजफ्फरनगर जा रहे एक तस्कर को करीब साढ़े चार करोड़ रुपये कीमत के विदेशी सोने के साथ धर दबोचा। यह सोना रियाद से आने वाली फ्लाइट से लाया गया था। टीम ने बरामद सोने को अपने कब्जे में ले लिया है बरामद सोने का वजन करीब नौ किलो बताया जा रहा है। डीआरआई टीम ने एयरपोर्ट से सोने के साथ तस्कर को बाहर निकलवाने वाले कस्टम के एक हवलदार को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। डीआरआई अधिकारियों के मुताबिक सऊदी की राजधानी रियाद से आने वाली फ्लाइट से मंगलवार को उन्हें सोना लखनऊ आने की जानकारी मिली। इस पर टीम सुबह से ही अलर्ट होकर राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर तैनात हो गई। अधिकारियों की मानें तो फ्लाइट आने के थोड़ी देर बाद एक पैसेंजर एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग से बाहर निकला और पोर्टिको में खड़ी एक्सयूवी कार में बैठ गया। बाद में वह कार से तेज रफ्तार में एयरपोर्ट से भागने लगा। डीआरआई टीम को उस पर संदेह हुआ तो टीम ने भी कार का पीछा कर उसे आगरा एक्सप्रेस वे पर रोक लिया और पूरी कार सहित कार में सवार युवक की तलाशी ली।
विज्ञापन
अंडरवियर में रख कर लाया था 77 बिस्कुट
युवक की तलाशी के दौरान उसके पास सोने के 77 बिस्कुट बरामद हुए। यह बिस्कुट युवक ने अंडरवियर से बनी अपनी बेल्ट में सिल कर रखे थे। डीआरआई अफसरों की मानें तो बरामद सोने का वजन नौ किलो है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत साढ़े चार करोड़ रुपये है। अफसरों ने जब पकड़े गए युवक से बरामद सोने के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि यह सोना उसे मुजफ्फरनगर पहुंचाना था और कस्टम के एक हवलदार की मदद से सोने को उसने एयरपोर्ट से बाहर निकाला है। यह सुनते ही डीआरआई अधिकारियों के होश उड़ गए। बाद में डीआरआई टीम ने उस कस्टम हवलदार को भी धर दबोचा।
विज्ञापन
डीआरआई अफसरों का कहना है कि सोने के मुख्य तस्कर को पकड़ने के लिए एक टीम मुजफ्फरनगर रवाना कर दी गई है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि रियाद से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइट में दो यात्री सोने के बिस्कुट की तस्करी कर ला रहे हैं। इन सोने के बिस्कुट को हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही वहां पहले से मौजूद एक तस्कर को सौंप दिया जाएगा और वह तस्कर इसे मुजफ्फरनगर लेकर जाएगा।