फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Young man kills wife by stabbing her with knife in Alaya Apartment

Lucknow News : अलाया अपार्टमेंट में बच्चों के सामने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला, बालकनी से कूदकर भागा

Sun, 05 Nov 2023 06:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 05 Nov 2023 06:40 PM IST
सार

लखनऊ में महानगर थानाक्षेत्र में अलाया अपार्टमेंट में युवक ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। देर रात पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान उसने शिवानी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Lucknow News: Young man kills wife by stabbing her with knife in Alaya Apartment
शिवानी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में महानगर में स्थित अलाया अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में शनिवार रात बच्चों के सामने युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बालकनी से कूदकर वह भाग निकला। पड़ोसी व परिजनों ने उसको लोहिया अस्पताल पहुंचाया। तब पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच भी कराई। रविवार देर शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस की अब तक की जांच में आपसी विवाद की वजह से वारदात देने की आशंका है।

विज्ञापन


फ्लैट निवासी शिवानी कपूर (43) महानगर स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कॉमर्स की टीचर थीं। वह अपने 14 वर्षीय बेटे शोहम व 13 साल की बेटी पहल के साथ रहती थीं। आपसी विवाद की वजह से उनका पति आदित्य कुछ महीनों से अलग रह रहा था। कभी कभार वहां आता जाता रहता था। शनिवार रात करीब सवा ग्यारह बजे वह फ्लैट पर पहुंचा। दरवाजा न खोलने पर वह बाहर से गाली गलौज करता रहा। जैसे ही दरवाजा खुला वह भीतर जाकर शिवानी को पीटने लगा। 
विज्ञापन


दोनों बच्चे चीखते-चिल्लाते रहे लेकिन आदित्य पर कोई असर नहीं पड़ा। इसी दौरान उसने चाकू से शिवानी के पीठ पर वार पर वार कर दिए। वह बेदम होकर गिर गईं। झगड़े की आशंका पर उनके सामने वाले फ्लैट में रहने वाले शहनवाज ने उनको दरवाजा खटखटाया। शोहम ने दरवाजा खोला तो खून से लथपथ शिवानी को देखा। गार्ड बुलाकर शिवानी को बाहर निकाला। तभी आदित्य फ्लैट की बालकनी से कूदकर भाग निकला। पड़ोसी व पुलिस शिवानी को लेकर पहले निजी और फिर ट्रामा पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीकर आया...दरवाजा न खोलने पर भड़का
आदित्य कपड़ों का कारोबार करता था। कोरोना काल में उसकी दुकान बंद हो गई थी। तब से वह अपने मामा की दुकान में काम करने लगा था। पड़ोसी के मुताबिक आदित्य अक्सर शराब पीकर वहां आता था। विवाद करता रहता था। शनिवार रात को भी वह शराब के नशे में था। चूंकि शिवानी का उससे झगड़ा चल रहा था, शायद इसलिए वह दरवाजा नहीं खोल रही थीं। उसने कई बार कॉल भी की, जो रिसीव नहीं की। इसलिए वह भड़क गया। जब दरवाजा खुला तो सीधे शिवानी पर हमला कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि शिवानी को मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed