फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Yazdan builder cheated 71 lakhs from international cricketer

UP News: याजदान बिल्डर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर से ठगे 71 लाख, रुपये वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

Fri, 03 Feb 2023 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 03 Feb 2023 12:13 AM IST
सार

क्रिकेटर ने तहरीर में कहा कि जब एलडीए ने बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया। इसकी जानकारी हुई तो बिल्डर से अपने रुपये वापस करने को कहा। इस पर बिल्डर ने गालियां व धमकी दी और कहा कि रुपये नहीं मिलेंगे। ज्यादा दबाव बनाये तो परिवार सहित जान से मार दिया जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow News: Yazdan builder cheated 71 lakhs from international cricketer
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर रविकांत शुक्ला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर रविकांत उर्फ रविकांत शुक्ला से याजदान बिल्डर ने 71 लाख रुपये ठग लिये। बिल्डर ने पीड़ित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर से यह ठगी एलडीए के मानक के अनुसार अपार्टमेंट बनवाकर फ्लैट देने के वादा कर किया था। लेकिन इस अपार्टमेंट को अवैध बताते हुए एलडीए ने दिसंबर में ध्वस्त कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकी दी। इस मामले में पीड़ित ने याजदान इंफ्राक न प्रा. लि. के चार निदेशक सहित सात लोगों को बनाया है। पीड़ित ने सभी आरोपियों के खिलाफ हजरतगंज थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक मूलरुप से रायबरेली के रहने वाले रविकांत उर्फ रविकांत शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। रविकांत ने भारत की अंडर-19 टीम से 2006 में आयोजित विश्वकप में प्रतिनिधित्व किया था। इस टीम में वनडे के कप्तान रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा व पीयूष चावला जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल थे। रविकांत लखनऊ में हजरतगंज के डालीबाग इलाके में बटलर रोड स्थित केके अपार्टमेंट में रहते हैं। रविकांत ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


इसमें आरोप लगाया कि डालीबाग स्थित याजदान इंफ्राकन के प्राग नारायण रोड अलाया हेरिटेज अपार्टमेंट में दो फ्लैट बुक कराया था। पहला फ्लैट एच 208 की रजिस्ट्री 29 जुलाई 20 को कराई थी। इसके लिए 43 लाख रुपये दिया गया। वहीं फ्लैट नंबर जी 207 का एग्रीमेंट 22 सितंबर 20 को कराया। इसके लिए याजदान बिल्डर को 26 लाख रुपये डायरेक्टर सायम याजदानी, अलीम चौधरी, फहाद याजदानी, शराफत अली को दिया गया था। इसके अलावा सायम याजदानी की पत्नी, फहाद याजदानी की पत्नी श्रुति, फसी अहमद ने इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। रविकांत का आरोप है कि इन लोगों उसे धोखा देकर 71 लाख रुपये ठग लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेरा में पंजीकृत बताकर की थी बुकिंग
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर रविकांत का आरोप है कि याजदानी इंफ्राकन के निदेशकों ने उनको बताया कि अपार्टमेंट की योजना को उत्तर प्रदेश रेरा में पंजीकृत कराया है। जो दस्तावेज दिये उसके अनुसार एलडीए द्वारा प्रोजेक्ट को बनाने 20 नवंबर 2015 में अनुमति दी थी। फ्री होल्ड के लिए 1999 में ही तय रकम भी जमा कर दिये जाने की जानकारी दी। वहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इस अपार्टमेंट को 2022 में अवैध घोषित कर दिया। प्राधिकरण से जारी नोटिस में कहा गया कि इसका निर्माण नक्शा बिना पास कराये किया गया है। रविकांत का आरोप है कि याजदानी ने जो भी दस्तावेज दिखाये थे, सभी जाली थे। आरोपियों ने जाली दस्तावेज तैयार कर लोगों को ठगा है। रविकांत के मुताबिक सारी रकम कंपनी के खाते में दी गई थी।


क्रिकेटर को परिवार सहित हत्या कराने की दी धमकी
रविकांत ने तहरीर में कहा कि जब एलडीए ने बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया। इसकी जानकारी हुई तो बिल्डर से अपने रुपये वापस करने को कहा। इस पर याजदानी बिल्डर के निदेशकों व अन्य आरोपियों ने गालियां व धमकी दी और कहा कि रुपये नहीं मिलेंगे। ज्यादा दबाव बनाये तो परिवार सहित जान से मार दिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक तहरीर पर धोखाधड़ी, कूटरचित सरकारी दस्तावेज तैयार करने, जान से मारने की धमकी सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed