फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: With the strength given to BJP, the path to Lok Sabha elections in the state will be easy

UP News : भाजपा को मिली ताकत से प्रदेश में लोकसभा चुनाव की राह आसान होगी, कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा

Sun, 03 Dec 2023 07:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 03 Dec 2023 07:39 PM IST
सार

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को मिली जीत से उत्तर प्रदेश में भी पार्टी को ताकत मिलेगी। इस ताकत से पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में मिशन 80 की राह कुछ आसान होगी। जीत से प्रदेश भर में उत्साहित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।

विज्ञापन
Lucknow News: With the strength given to BJP, the path to Lok Sabha elections in the state will be easy
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को मिली जीत से उत्तर प्रदेश में भी पार्टी को ताकत मिलेगी। इस ताकत से पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में मिशन 80 की राह कुछ आसान होगी। जीत से प्रदेश भर में उत्साहित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। पार्टी ने इस उत्साह और मनोबल को लोकसभा चुनाव तक बरकरार रखने की तैयारी की है।

विज्ञापन


एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ तीनों ही प्रदेश यूपी के सीमावर्ती हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एमपी में जीत का असर यूपी के बुंदेलखंड के कुछ जिलों तक होगा। वहीं राजस्थान में जीत का प्रभाव पश्चिमी यूपी के मथुरा, आगरा सहित अन्य जिलों तक होगा। छत्तीसगढ़ में जीत पूर्वांचल के कुछ जिलों में माहौल बनाने में असर डालेगी।
विज्ञापन


विश्लेषकों का मानना है कि एग्जिट पोल में जिस तरह के नतीजे आ रहे थे उससे प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं बड़े नेता भी चिंतित थे। लेकिन चुनाव परिणाम के बाद अदने से आला तक सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने तीनों राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और नेतृत्व पर चुनाव लड़ा था। आगामी लोकसभा चुनाव में भी पार्टी का चेहरा मोदी ही होंगे। ऐसे में इस जीत से यूपी में मतदाताओं के बीच मोदी के प्रति विश्वास और मजबूत करने में पार्टी को मदद मिलेगी।

पार्टी ने जीत के इस माहौल और उत्साह को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखने की रणनीति बनाई है। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और अभियानों में पार्टी की जीत और विपक्ष की हार को प्रमुखता से जनता के बीच रखा जाएगा। इस जीत के जरिये जनता के बीच मोदी की गारंटी को भी मजबूती से रखा जाएगा।


विपक्ष में सेंधमारी का अभियान तेज होगा
पार्टी सूत्रों का कहना है कि तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद विपक्षी दलों के बड़े नेताओं को झटका लगेगा। ऐसे में वह अपना राजनीतिक भविष्य सुरक्षित करने के लिए भाजपा में शामिल होने का प्रयास करेंगे। पार्टी की ओर से भी सपा, बसपा और कांग्रेस में सेंध लगाने का अभियान तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed