फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Wife bit her husband's tongue, father had gone to meet the children

Lucknow News : पत्नी ने पति की दांत से काटी जुबान, बच्चों से मिलने गया था पिता, पहले से चल रहा था विवाद

Fri, 27 Jan 2023 02:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 27 Jan 2023 02:39 PM IST
सार

सलमा और मुन्ना गुरुवार को बच्चों से मिलने गए थे। इस बीच दोनों का विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई। सलमा ने मुन्ना की जुबान दांत से काट ली। जुबान कटकर गिर गई।

विज्ञापन
Lucknow News: Wife bit her husband's tongue, father had gone to meet the children
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखनऊ में ठाकुरगंज के राधाग्राम इलाके में मामूली से झगड़े के दौरान पत्नी ने पति की जुबान दांत से काट ली। जुबान कटकर गिर गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय के मुताबिक गिरफ्तार महिला राधाग्राम कालोनी की रहने वाली सलमा है। तीन साल पहले उसका विवाह तकिया में रहने वाले मुन्ना के साथ हुआ था। मुन्ना मजदूरी करता है। एक साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा है और अलग रह रहे हैं। इनके दो बच्चे मुन्ना के घर पर रहते हैं।
विज्ञापन

 

सलमा और मुन्ना गुरुवार को बच्चों से मिलने गए थे। इस बीच दोनों का विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई। सलमा ने मुन्ना की जुबान दांत से काट ली। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े उन्होंने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। घायल मुन्ना को आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां, हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया गया। सलमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed