फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Wife and two children killed, bodies kept in sacks

Lucknow News : पत्नी और दो बच्चों को मार डाला, बोरे में भरकर रख दिए शव, बदबू आने पर मालिक ने खिड़की से देखा

Mon, 01 Apr 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 01 Apr 2024 12:04 AM IST
सार

बिजनौर के सरवन नगर इलाके में पीओपी कारीगर ने दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। बदबू आने पर मालिक ने कमरे में खिड़की से देखा तब मामला खुला।

विज्ञापन
Lucknow News: Wife and two children killed, bodies kept in sacks
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लखनऊ शहर के बिजनौर के सरवन नगर इलाके में एक पीओपी कारीगर ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह उसी कमरे में रहता रहा। रविवार को मकान मालिक जब वहां पहुंचे तो बदबू आने पर खिड़की से कमरे में देखा। जहां महिला और बच्चों का शव पड़ा दिखा। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


मूलरूप से बलरामपुर के रतनपुर निवासी रामलगन गौतम बिजनौर के गौरी इलाके में किराये पर रहता था। 15 मार्च को उसने सरवन नगर में कमरा किराये पर लिया और पत्नी ज्योति (30), बेटी पायल (6) व बेटे आनंद (3) के साथ रह रहा था। रविवार दोपहर इलाके में ही रहने वाले मकान मालिक धीरेंद्र कुमार वहां पहुंचे। मकान से बहुत बदबू आ रही थी। वह तुरंत पहली मंजिल पर स्थित रामलगन के कमरे के बाहर गए। खिड़की से भीतर देखा तो जमीन पर ज्योति का शव दिखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस कमरे का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुई तो महिला के अलावा अलग-अलग बोरों में दो बच्चों के शव मिले। मकान मालिक की तहरीर पर रामलगन के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अवैध संबंधों के शक में की हत्या
डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह के मुताबिक आरोपी ने बताया कि वह करीब डेढ़ दशक पहले मुंबई में काम करता था। 2014 में वहीं पर उसने ज्योति से प्रेम विवाह कर लिया था। आरोपी के मुताबिक उसको शक था कि पत्नी का किसी दूसरे शख्स से संबंध है। वह उससे फोन पर बात करती थी। इसको लेकर पहले भी विवाद हुआ था। तब वह उस युवक के साथ कमता इलाके में रहने लगी थी। कुछ महीने के बाद रामलगन के पास लौट आई थी। इन्हीं बातों की वजह से उसने ज्योति की हत्या की फिर बच्चों को भी मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां को बचाने के लिए गिड़गिड़ाते रहे थे बच्चे
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 28 मार्च की रात ही घटना को अंजाम दिया। सोते वक्त जैसे ही पत्नी का गला कसा वैसे वह चीख पड़ी, जिससे दोनों बच्चे जाग गए। वह पिता का पैर पकड़ कर मां को बचाने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन रामलगन को तरस नहीं आया। बच्चों की आंखों के सामने ही पत्नी को मार दिया। बाद में उसको लगा कि बच्चे किसी से कुछ कह न दें इसलिए एक-एक कर उनको भी मौत के घाट उतार दिया।


बदबू से बचने को जलाता था नीम की पत्तियां
पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या करने वाला रामलगन बेखौफ था। न तो उसको अपनों की हत्या करने का जरा भी अफसोस था न ही किसी तरह का डर। वारदात को अंजाम देने के बाद वह उसी कमरे में सोता था, जहां तीनों लाशें पड़ी थीं। उसी कमरे में खाना बनाकर खाता था, सुबह कमरा बंद कर काम पर चला जाता था। बदबू न आए इसलिए नीम की पत्तियां जलाता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हत्या करने के बाद वह समझ नहीं पा रहा था कि शकों को कैसे और कहां ठिकाने लगाए। इसलिए वहीं पर लाशें पड़ी रहीं। चूंकि उसकी पत्नी ज्योति के परिजनों के संपर्क में न तो वह था न ही ज्योति, इसलिए वह और भी ज्यादा बेफिक्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed