{"_id":"65439a515a9ed0ce94026a73","slug":"lucknow-news-when-mother-refused-to-meet-girlfriend-on-karva-chauth-son-committed-suicide-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : करवाचौथ पर प्रेमिका से मिलने से मां ने किया मना तो बेटे ने दी जान, प्रेमिका ने बुलाया था दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : करवाचौथ पर प्रेमिका से मिलने से मां ने किया मना तो बेटे ने दी जान, प्रेमिका ने बुलाया था दिल्ली
Thu, 02 Nov 2023 06:17 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 02 Nov 2023 06:17 PM IST
सार
लखनऊ में करवा चौथ पर प्रेमिका से मिलने जाने से मां ने बेटे को मना किया तो युवक ने फांसी लगा ली। परिजन उसको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में करवा चौथ पर प्रेमिका से मिलने जाने से मां ने बेटे को मना किया तो युवक ने फांसी लगा ली। परिजन उसको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ठाकुरगंज के हुसैनाबाद का रहने वाला शहाबुद्दीन (24) वेल्डिंग मिस्त्री था। उसके भाई निजामुद्दीन के मुताबिक शहाबुद्दीन का दिल्ली की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने करवा चौथ के मौके पर उसको मिलने के लिए दिल्ली बुलाया था। बुधवार दोपहर शहाबुद्दीन दिल्ली जाने की तैयारी में था। उसने मां सादिया बानो को इस बारे में बताया तो मां ने उसको फटकार लगाई और दिल्ली जाने से साफ मना कर दिया। मां की डांट से वह दिल्ली तो नहीं गया पर नाराज हो गया।
विज्ञापन
देर रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर लेट गए। इस बीच घर की छत पर लगी पानी की टंकी के पाइप में दुपट्टे के सहारे उसने फांसी लगा दी। रात डेढ़ बजे मां की आंख खुली तो उन्होंने बेटे का शव लटकते देखा। शोर होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों की मदद से उसको फंदे से नीचे उतार कर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। चौक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन