फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Water samples turned out safe, yet investigation continues

लखनऊ : ओटी टेस्ट में सुरक्षित निकले पानी के नूमने, फिर भी जारी है जांच

Fri, 28 May 2021 02:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 May 2021 02:50 AM IST
सार

लखनऊ के निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि पानी की जांच में किसी बैक्टीरिया की पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Lucknow News : Water samples turned out safe, yet investigation continues
लखनऊ के निगम आयुक्त - फोटो : ani

विस्तार

कुछ दिन पहले सीवेज के पानी में कोरोना वायरस पाए जाने की बात समाने आई थी और इसकी जांच की बात कही गई थी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार लखनऊ के निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि पानी की जांच में किसी बैक्टीरिया की पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमे पानी में कोरोना वायरस की खबर मिली थी। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं है लेकिन अहतियात के तौर पर हमने 100 जगह से नमूने लेकर उसकी जांच की थी। सभी नूमने सुरक्षित हैं। अभी जांच जारी है। 
विज्ञापन


सीवर के पानी में कोरोना वायरस मिलने की जानकारी के बाद बुधवार को नगर आयुक्त की मौजूदगी में शहर में 97 स्थानों से पेयजल के नमूने लिए गए। मौके पर किए गए ओटी टेस्ट में सभी नमूने सही पाए गए हैं। अब आगे की जांच के लिए नमूने राज्य स्तरीय प्रयोगशाला में भेजे गए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पेयजल में कोरोना का संक्रमण तो नहीं है। हालांकि, पानी से कोरोना संक्रमण फैलने को लेकर अब तक कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। एसजीपीआई के निदेशक ने भी स्पष्ट कर चुके हैं की पानी से कोरोना संक्रमण नहीं फैलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को ऐसी खबरें सामने आईं कि एसजीपीजीआई की जांच में सीवर के पाने में कोरोना वायरस पाया गया है। ऐसे में पेयजल में भी संक्रमण की आशंका जताई जा रही थी। उन्होंने कहा कि एसजीपीजीआई की ओर से जांच के लिए जो सैंपल लिए गए थे वह नाले के पानी के थे।

सीवर लाइन का डिस्पोजल सीवेज ट्रीटमेंट के जरिए किया जाता है। कोई भी सीवर लाइन सीधे नदी में नहीं गिरती है। जलकल विभाग की ओर से आपूर्ति किए जाने वाले पेयजल का नियमित क्लोरीनेशन होता है। आपूर्ति से पहले सीएमओ और जलकल विभाग की संयुक्त टीम ओटी टेस्ट करती है। उसके बाद ही पानी की आपूर्ति की जाती है।


स्वच्छ व जीवाणु रहित है पेयजल आपूर्ति
जकलकल से जिस पानी की आपूर्ति होती है उसकी शहर में अलग-अलग जगह नमूने लेकर केमिकल और बैक्टीरियोलॉजिक जांच राज्य स्वास्थ्य संस्थान अलीगंज द्वारा की जाती है। पिछले दिनों आठ नमूनों की जांच की गई थी, जो सही मिले थे। बुधवार को 97 जगहों पर पानी का ओटी टेस्ट किया गया। इसमें सभी नमूने सही मिले। ऐसे में जलकल विभाग से की जाने वाली पेयजल आपूर्ति पूरी तरह स्वच्छ और जीवाणु रहित है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed