{"_id":"63367260a156fa1e2527ad27","slug":"lucknow-news-warning-to-four-rms-clarification-sought-from-15-arms-reprimanded-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : चार आरएम को चेतावनी, 15 एआरएम से मांगा स्पष्टीकरण, अधिकारियों को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : चार आरएम को चेतावनी, 15 एआरएम से मांगा स्पष्टीकरण, अधिकारियों को फटकारा
Fri, 30 Sep 2022 10:06 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Sep 2022 10:06 AM IST
सार
एमडी ने आय बढ़ाने के निर्देश देते हुए ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को एसी बसों के निरस्त होने की सूचना पर्याप्त समय पहले देने को कहा है। उन्होंने आईजीआरएस, हेल्पलाइन और ट्विटर की शिकायतों का निस्तारण भी समय पर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने परफॉर्मेंस में पिछड़ने वाले चार क्षेत्रीय प्रबंधकों (आरएम) को चेतावनी दी है। साथ ही 15 सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों (एआरएम) से स्पष्टीकरण मांगा है। वे परिवहन मुख्यालय में विभागीय कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने ऑफ रोड बसों की नियमित समीक्षा कर उनकी संख्या कम करने में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई। साथ ही कार्यशाला में तैनात तकनीकी कर्मचारियों की जानकारी रखने के निर्देश दिए। जिन्हें चेतावनी दी गई है। उनमें कानपुर, चित्रकूट, प्रयागराज और आजमगढ़ के आरएम शामिल हैं। जिन एआरएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है उनमें बलिया, सिविल लाइंस प्रयागराज, अलीगढ़, अतरौली, अमरोहा, मुरादाबाद, सहारनपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, फजलगंज, बदायूं, पीलीभीत, खुर्जा, पडरौना, राप्तीनगर देवरिया डिपो के सहायक प्रबंधक शामिल हैं।
विज्ञापन
बस निरस्त होने से पहले दें यात्रियों को सूचना
एमडी ने आय बढ़ाने के निर्देश देते हुए ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को एसी बसों के निरस्त होने की सूचना पर्याप्त समय पहले देने को कहा है। उन्होंने आईजीआरएस, हेल्पलाइन और ट्विटर की शिकायतों का निस्तारण भी समय पर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन